रामनवमी पर सामने आया 'राम मंदिर' का बेहतरीन VIDEO
रामनवमी पर सामने आया 'राम मंदिर' का बेहतरीन VIDEO
Share:

लखनऊ: आज पूरे देश में रामनवमी पर श्रीरामजन्मोत्व मनाया जा रहा है। रामनगरी में विशाल आयोजन किया गया है। यह नगरी भक्तों से खचाखच भर गई है। सैकड़ों भक्त सरयू स्नान कर रहे हैं। वहीं श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस बीच बृहस्पतिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने निर्माणाधीन भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर का एक खूबसूरत वीडियो ट्विटर पर जारी किया। 

इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- रामनवमी की मंगलकामनाएं। देशवासियों पर प्रभु श्रीराम की असीम अनुकंपा सदा बनी रहे। जय श्रीराम। वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर के आधार का निर्माण पूरा हो गया है। शेष बचा काम जल्द ही पूरा हो जाएगा। श्रीराम मंदिर का 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गर्भ गृह की दीवारें पूरी हो चुकी हैं। चंपत राय के अनुसार, अक्टूबर 2023 तक राम मंदिर का पहला फेज पूरा हो जाएगा। एक से 14 जनवरी 2024 के बीच कभी भी प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है। उनका कहना है कि रामलला की प्रतिमा 51 इंच की होगी, जो गर्भगृह में बने चबूतरे पर स्थापित होगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अनुसार, 1992 से तराशे जा रहे पत्थरों का 10 फीट ऊंचा पिलर चारों तरफ खड़ा हो गया है। अब गर्भगृह के चबूतरे का काम चल रहा है। इसके साथ ही पिलर को और 10 फीट ऊंचा किया जा रहा है, फिर छत डाली जाएगी। महासचिव चंपत राय ने कहा कि गर्भगृह के आसपास की दीवारें तैयार हो गई हैं। गर्भगृह के चारों तरफ की दीवार के पश्चात् परिक्रमा मार्ग भी बराबर-बराबर ही ऊंचाई पर ले जाया जा रहा है। गर्भगृह में सफेद पत्थर लगा हुआ है, वो मकराना का मार्बल है। गर्भगृह की दीवार, खंभे और फर्श भी मार्बल की होगी, गर्भगृह को छोड़कर पांच मंडप और होंगे। इनमें 3 मंडप प्रवेश द्वार से गर्भगृह की तरफ और दो मंडप अगल-बगल होंगे, ये दोनों कीर्तन मंडप होंगे। 

कर्नाटक के साथ 10 मई को इन 4 लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों पर भी होगा मतदान

दिल्ली में कोरोना की डरावनी रफ़्तार, हर 100 सैंपल में से 12 मिल रहे संक्रमित

सरेंडर की तैयारी में अमृतपाल सिंह, छावनी में तब्दील हुआ अमृतसर, स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा बढ़ी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -