हॉकी के दिग्गज खिलाडी ध्यानचंद की उपलब्धियां
हॉकी के दिग्गज खिलाडी ध्यानचंद की उपलब्धियां
Share:

नई दिल्ली: हॉकी के खिलाडी ध्यानचंद को भारत रत्न दिलवाने की मांग को लेकर पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने दिल्ली के जंतर मन्त्र मंच पर निराशा व्यक्त की है. उनका मानना है कि पहला भारत रत्न ध्यानचंद को मिलना चाहिए.

नीचे पढ़िए मेजर ध्यानचंद के बारे में...

1. हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद के राजपूत घराने में हुआ था. ध्यानचंद को फुटबॉल में पेले और क्रिकेट में ब्रैडमैन की तरह माना जाता है.

2. ध्यानचंद जैसे ही हॉकी लेकर मैदान में जाते थे. तो गेंद स्टिक पर इस तरह चिपक जाती थी जैसे मानो की वो जादू की स्टिक से हॉकी खेल रहे हों.

3. वही हॉलैंड में हुए एक मैच के दौरान हॉकी में चुंबक होने की आशंका में उनकी स्टिक तोड़कर देखी गई. वही जापान में एक मैच के दौरान उनकी स्टिक में गोंद लगे होने की बात भी बोली गई. ध्यानचंद ने हॉकी में जो मुकाम हासिल किया है उसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है.

4. ध्यानचंद 16 साल की उम्र में फर्स्ट ब्राह्मण रेजीमेंट' में एक सिपाही के तौर सेना में भर्ती  हुए थे. उस समय उन्हें हॉकी में विशेष दिलचस्पी या रुचि नहीं थी. ध्यानचंद को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करने का श्रेय रेजीमेंट के एक सूबेदार मेजर तिवारी को जाता है.

5. ध्यानचंद ने तीन ओलिम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और उन्होंने तीनों बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया. भारत ने 1932 में 37 मैच में 338 गोल किए, जिसमें 133 गोल नचंद ने किए थे. वही  दूसरे विश्व युद्ध से पहले ध्यानचंद ने 1928 (एम्सटर्डम), 1932 (लॉस एंजिल्स) और 1936 (बर्लिन) में भारत को लगातार तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाए.

6. ध्यानचन्द को 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. उनके जन्मदिन को भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया है. इसी दिन खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं. भारतीय ओलंपिक संघ ने ध्यानचंद को शताब्दी का खिलाड़ी घोषित किया था.

वहाब रियाज़ की जगह टीम में शामिल हुए रुम्मान रईस

कुंबले ने भेजा BCCI को आवेदन

जानिए सहवाग की बीवी उन्हें किस नाम से बुलाती है ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -