कश्मीर में हिन्दुओं की 'हत्या' कब तक ? आतंकियों ने फिर दो मजदूरों को मारी गोली
कश्मीर में हिन्दुओं की 'हत्या' कब तक ? आतंकियों ने फिर दो मजदूरों को मारी गोली
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में एक बार फिर प्रवासी लोग, आतंकियों के निशाने पर हैं। अब आतंकियों ने 2 मजदूरों को गोली मार दी है। पीड़ित दोनों प्रवासियों में से एक बिहार और एक नेपाल का निवासी है। दोनों अनंतनाग जिले के एक प्राइवेट स्कूल में काम करते थे। उन्हें घायल अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। अनंतनाग ज‍िले में आतंकियों ने एक दफा फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। गुरुवार (3 नवंबर) की देर शाम को आतंकियों ने बोंदियालगाम में गैर कश्‍मीर‍ियों को टारगेट किया है।

कश्मीर जोन के पुलिस ने जानकारी दी है कि आतंकवादियों ने दो बाहरी मजदूरों (जिनमें से एक बिहार से और दूसरा नेपाल से था) को गोली मारी, ये दोनों मजदूर अनंतनाग जिले के बोंडियालगाम में एक निजी स्कूल में काम करते थे। जम्मू कश्मीर में अब टारगेट किलिंग के मामले एक बार फिर से बढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके पहले 15 अक्टूबर को आतंकियों ने पूरन कृष्ण नाम के कश्मीरी पंडित का क़त्ल कर दिया था। जिसके बाद से कश्मीरी पंडित घाटी से पलायन के लिए विवश हैं।

बता दें कि, पूरन कृष्ण भट्ट के क़त्ल के बाद घाटी में आक्रोश का माहौल बन गया था। स्थानीय कश्मीरी पंडितों ने इस हत्या के बाद कहा था कि अब यह सब चीजें बर्दाश्त के बाहर हैं। पूरन कृष्ण के क़त्ल की जिम्मेदारी कट्टरपंथी संगठन, कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (KFF) ने ली थी। टारगेट किलिंग को लेकर कश्मीरी पंडितों में भी नाराजगी प्रकट की है। वो इन हत्याओं के विरोध में आए दिन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते हैं।

'SFJ समर्थकों को ‘आतंकवादी’ घोषित करे कनाडा सरकार..', खालिस्तान विवाद पर भारत की दो टूक

LAC पर 'अभेद कवच' बनाएगा भारत, घुसपैठ-विरोधी 120 युद्धक सामग्री की खरीद प्रक्रिया शुरू

'शिव, गणेश, विष्णु से गौरी-देवी तक...' 8 चीतों के लिए देशभर से सुझाए गए 11 हजार नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -