आइवरी कोस्ट में आतंकी हमला!
आइवरी कोस्ट में आतंकी हमला!
Share:

नई दिल्ली : आइवरी कोस्ट रिजाॅर्ट में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। अंधाधुंध गोलीबारी के बीच हमलावर हैंड ग्रेनेड आदि सामग्रियों से लैस भी थे। इस हमले में करीब 16 लोगों की मौत हो गई जिसमें से 14 आम नागरिक और विशेष सशस्त्र बल के 2 सैनिक शामिल हैं। सैनिकों के शहीद होने पर उनके साथियों ने दुख जताया। हालांकि अभी तक इस हमले को लेकर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर किस संगठन से संबंधित थे लेकिन हमले की जिम्मेदारी लेने वाला आतंकी संगठन अलकायदा बताया जा रहा है।

अब हमले को लेकर जांच दल द्वारा जांच की जा रही है। इस हमले के दौरान सुरक्षा बलों ने अपनी स्थिति को संभाल लिया। कुछ दे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद बंदूकधारियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। हमले के बाद हमेद बकायोको ने टेलिविजन प्रसारण के माध्यम से बयान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व औपनिवेशिक राजधानी में 3 होटलों पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। आइवरी कोस्ट के निवासियों और पश्चिम के लोगों के बीच उन्हें बेहद लोकप्रिय कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि आईवरी कोस्ट एक समय फ्रांसीसी उपनिवेश था। इस घटना को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद द्वारा कहा गया कि पीडि़तों में फ्रांस का एक नागरिक भी था। उनके द्वारा एक गवाह को अल्लाहु अकबर कहते हुए सुना। राष्ट्रपति अलास्सने ओउत्तारा ने जानकारी दी और कहा कि हमलावरों में से एक अल्लाहु अकबर का संबोधन कर रहा था। उल्लेखनीय है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलावरों को ला एतोइली दू सद में मेहमानों को गोली मारते हुए देखा था। इसके बाद वे लोग दहशत में आ गए थे। पुलिस अभी क्षेत्र में कई स्थानों पर तलाशी ले रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -