आतंकी हाफिज सईद को 'अज्ञात' ने दिया जहर, नाज़ुक हालत में ICU में भर्ती !
आतंकी हाफिज सईद को 'अज्ञात' ने दिया जहर, नाज़ुक हालत में ICU में भर्ती !
Share:

इस्लामाबाद: आज सोमवार (8 अप्रैल) की सुबह से ही पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को कथित रूप से जहर दिए जाने का मुद्दा सुर्ख़ियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तमाम तरीके की बातें चल रही हैं। ट्विटर पर यूज़र्स कह रहे हैं कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हाफिज सईद को जहर दे दिया है, जिसके कारण उसे ICU में रखा गया है और आतंकी की हालत नाजुक बनी हुई है। हालाँकि, इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है।

 

न तो पाकिस्तान ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान दिया है और न ही स्थानीय या अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने इसको लेकर कोई रिपोर्ट की है। लेकिन, आज सुबह से ही अचानक सोशल मीडिया पर हाफिज सईद को जहर दिए जाने की खबरें जोरों पर चल रही है। कई यूज़र्स तो ये भी दावा कर रहे हैं कि रमजान में आतंकी हाफिज सईद दुनिया को अलविदा कह चुका है। हालाँकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। 

 

बता दें कि भारत में लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का नाम NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में दर्ज है। 2008 के मुंबई हमलों में उसकी मुख्य भूमिका थी। साल 2012 में अमेरिका ने आतंकी हाफिज सईद पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम भी घोषित किया था। वहीं, भारत कई बार पाकिस्तान से आतंकी को सौंपने की मांग करता रहा है। उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2019 में एक मामले को लेकर हाफिज सईद को पाकिस्तानी में अरेस्ट कर लिया गया था। उसे 11 साल की कैद की सजा मिली। फिलहाल वह विभिन्न आरापधिक मामलों में 60 से अधिक वर्षों की सजा काट रहा है।

पत्नी के इंस्टाग्राम REEL बनाने से परेशान था सरकारी कर्मचारी, उठा लिया ये खौफनाक कदम

'पहले के समय पटवारी कलेक्टर के बाप होते थे', बोले CM मोहन यादव

अचानक गाज़ा से अपनी सेना वापस क्यों बुलाने लगा इजराइल, आखिर क्या है नेतन्याहू का प्लान ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -