शिवरात्रि पर देश में मंडरा रहा आतंक का साया!
शिवरात्रि पर देश में मंडरा रहा आतंक का साया!
Share:

नासिक के श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर में सुरक्षा का अलर्ट, गुजरात के सोमनाथ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। आतंकी हमले की आशंका, उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा का हाईअलर्ट। महाशिवरात्रि भक्ति और उल्लास का पर्व माना जाता है। इस दिन देशभर में आस्था उमड़ती है। श्रद्धालु शिवालयों में दर्शनों हेतु उमड़ते हैं ऐसे में धार्मिक भावनाऐं बढ़ जाती हैं लेकिन धर्म के साथ भय का वातावरण कुछ रास नहीं आता। भारत में विभिन्न पर्वों और त्यौहारों पर इस तरह का माहौल बन जाता है। ऐसा नहीं है कि इस्लामिक आतंकवाद केवल धर्म विशेष पर आघात कर रहा है। धर्म की बात करने वाले जिहादी अपनी मस्जिदों को भी निशाना बनाने लगे हैं।

आखिर यह किस तरह का आतंकवाद है। क्या इस तरह का डर फैलाकर या उत्पात मचाकर अपना मकसद हासिल किया जा सकता है। आतंकी धर्म की बात करते हैं लेकिन असल धर्म और जिहाद के मायने ही उन्हें नहीं पता हैं। भारत में आतंक का डर फैलाने की बात करने वाले ये लोग जतन तो कई कर रहे हैं लेकिन शिव की भक्ति में रम श्रद्धालुओं के बीच ये डर पैदा नहीं कर पा रहे हैं।

लाखों - लाख श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन होकर मंदिरों में उमड़ रहे हैं। आखिर आतंक के माध्यम से भारत में वैमनस्य, डर और अस्थिरता का छद्म माहौल पैदा किया जा रहा है। आतंकी जम्मू - कश्मीर, पंजाब और समुद्री रास्ते से भारत में दाखिल होने में अधिक कामयाब नहीं हो पा रहे हैं तो वे धर्म और धार्मिक महत्व की ईमारतों, मंदिरों को अपना निशाना बनाने में लगे हैं।

आखिर इससे हासिल क्या होगा। बल्कि ऐसा करने से आतंकियों के ही हौंसले पस्त हो रहे हैं। भारत में सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी कर दी गई है कि परिंदा भी पर मारेगा तो कैसे मारेगा यह सोचा जा रहा है। यही नहीं श्रद्धावान भगवान श्री शिव के हवाले सारी व्यवस्थाऐं रखकर मन में अगाध श्रद्धा लिए बिना डरे पूजन करने में लगे हैं। भगवान आशुतोष के दर्शनों के लिए सैलाब उमड़ता जा रहा है। वास्तव में यह तो डर के आगे जीत है। शायद इसी का नाम आस्था भी है। 

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -