शिरडी से आतंकी गिरफ्तार, पंजाब और महाराष्ट्र ATS की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
शिरडी से आतंकी गिरफ्तार, पंजाब और महाराष्ट्र ATS की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
Share:

नई दिल्ली: 16 अगस्त के दिन पंजाब में एक PSI के वाहन में IED लगाकर ब्लास्ट करने के मामले में पंजाब पुलिस के साथ सहयोग कर ATS ने आरोपी को धर- दबोचा है। इस आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण महाराष्ट्र के शिर्डी से राजेन्द्र नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस और महाराष्ट्र ATS ने संयुक्त अभियान कर आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी को मामले की जांच के लिए पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है। आतंकी गतिविधियों में शामिल यह शख्स पंजाब का ही निवासी है।

पंजाब और महाराष्ट्र के ATS की यह कार्रवाई एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। दोनों राज्यों के ATS के बीच सहयोग और समन्वय के कारण आतंकी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। महाराष्ट्र ATS की तरफ से आरोपी को पंजाब ATS को सौंप कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना अमृतसर की है। पंजाब पुलिस में सब इंसपेक्टर को बम से उड़ाने का प्लान रचा गया था। रात में ही लोगों से नजरें बचाकर गाड़ी के नीचे IED लगा दिया गया था। मगर, विस्फोटक के फटने से पहले ही गाड़ी धोने वाले लड़के ने यह सुबह देख लिया और इसकी सूचना दे दी।

यदि उस लड़के ने नहीं देखा होता, तो गाड़ी में बैठते ही तेज ब्लास्ट के साथ सब इंस्पैक्टर के शरीर के और गाड़ी के चिथड़े उड़ जाते। यह घटना अमृतसर के रणजीत एवेन्यू इलाके की है। यहीं सब इंसपैक्टर दिलबाग सिंह का आवास है। उनकी गाड़ी घर के बाहर ही खड़ी होती है। इसी बीच आधी रात को कोई इस बोलेरो कार के नीचे बम लगाकर चला गया। सुबह गाड़ी धोने वाले लड़के ने यह देख लिया तो एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

'जज 50 मामले निपटाता है, तब तक 100 दर्ज हो जाते हैं..', देश में 4.83 करोड़ पेंडिंग केस

यूपी की महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा.., श्रम पोर्टल के आंकड़ों से सामने आई बदलती तस्‍वीर

स्वाइन फ्लू ने दिल्ली में बढ़ाई टेंशन, 15 केस दर्ज, डॉक्टर बोले- असली संख्या ज्यादा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -