पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में आई गिरावट - कोहरे से जनजीवन प्रभावित
पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में आई गिरावट - कोहरे से जनजीवन प्रभावित
Share:

नईदिल्ली। जनवरी माह की शुरूआत के बीच, देशभर में कड़ाके की सर्दी का अनुभव हो रहा है। सुबह के समय कोहरा छाने से वातावरण आनन्ददायक हो जाता है। मध्यभारत के साथ ही, उत्तर भारत में भी सर्द मौसम का अधिक असर नज़र आता है। दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के चलते विमान, सड़क व रेलवे यातायात पर असर होता है। उल्लेखनीय है कि, जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में, ठंड का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है।

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे बर्फीले क्षेत्रों में तापमान में अधिक गिरावट का अनुभव किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान, जमाव बिंदू से बेहद नीचे पहुंच गया है। गौरतलब है कि, नववर्ष में पंजाब, हरिायाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश व नईदिल्ली में जोरदार ठंड का अनुभव किया जा सकेगा।

कोहरे के चलते, विभिन्न क्षेत्रों में जनजीवन पर विपरीत असर हो सकता है। यहां कई यात्री ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल सकती हैं। कोहरे के चलते कइर्, उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इनकी संख्या करीब 23 रही जबकि 500 से भी ज़्यादा उड़ानें तय समय, से देरी से प्रारंभ हुईं। कोहरे के चलते, यात्री रेल सेवाओं पर भी असर हुआ है। उत्तर भारत की ओर से  चलने  वाली, ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं ,ऐसे में ये अपने गंतव्य तक तय समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।

कोहरे के बीच हुई न्यू ईयर के पहले दिन की शुरूआत

2017 में सैनिकों की बहादुरी और शहादत की दास्तान

जारी हुए शीतकालीन स्कूलों के एग्जाम रिजल्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -