गर्मी से झुलस रहा आधा भारत, दिल्ली में टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, अब तक 17 की मौत
गर्मी से झुलस रहा आधा भारत, दिल्ली में टूटा 8 साल का रिकॉर्ड, अब तक 17 की मौत
Share:

नई दिल्ली: आधा भारत इस समय गर्म हवाओं की चपेट में है और फिलहाल भीषण गर्मी का कहर अभी एक-दो दिन और ऐसे ही जारी रहेगा। इसके मद्देनज़र मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी यूपी और राजस्थान में यलो अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण और पश्चिम प्रदेशों तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी गर्मी के कारण लोगों का हाल-बेहाल है।

भीषण गर्मी के कारण तेलंगाना में गत 22 दिनों में 17 मृत्यु हो चुकी हैं। गुरुवार का दिन देश की राजधानी दिल्ली में गत 8 वर्षों में सबसे गर्म बताया गया। पालम वेधशाला ने 46.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। पालम वेधशाला ने मई 2013 में दिल्ली का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया था। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पालवत ने ट्वीट करते हुए बताया है कि, ‘दिल्ली का चढ़ा पारा। 

उन्होने आगे लिखा कि दिल्ली के पालम में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मई माह में 2013 के बाद रिकॉर्ड किया गया यह अधिकतम तापमान है। अभी तक मई माह में 26 मई 1998 को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।’ सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

अमित शाह होंगे देश के नए गृह मंत्री, रक्षा मंत्रालय संभालेंगे राजनाथ सिंह, देखें मोदी कैबिनेट की पूरी सूची...

विदेश घूमने में इंटरनेशनल रोमिंग प्लान के साथ आएगा मजा

नोएडा में 550 कैदियों ने लिया तम्बाकू छोड़ने का संकल्प

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -