पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने तोड़े ठंड के सारे रिकॉर्ड, आगे ऐसा रहेगा मौसम
पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने तोड़े ठंड के सारे रिकॉर्ड, आगे ऐसा रहेगा मौसम
Share:

नई दिल्ली : पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में एक बार सर्दी लौट आई है। तेज हवाओं ने लोगों को कंपा दिया है। बढ़ रही ठिठुरन के बीच सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। पिछले कई सालों में न्यूनतम तापमान इतना कम कभी नहीं रहा। साथ ही अधिकतम तापमान में भी सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। ऐसी कड़ाके की सर्दी से 30 जनवरी के बाद ही राहत मिलने के आसार हैं।

आईसीसीआर के कार्यक्रम में बोली सुषमा, ज्ञान के प्रति जिज्ञासा भारतीय संस्कृति का बुनियादी तत्व

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग की मानें तो 31 जनवरी को बारिश के बाद मौसम साफ होना शुरू होगा और सर्दी से राहत मिलेगी। 30 जनवरी को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन जम्मू कश्मीर के उत्तरी हिस्से में चला गया है। इस कारण एनसीआर में कुछ दिन आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। 

ये देश हैं शारीरिक संबंध बनाने में सबसे आगे, दुनिया भर में हैं प्रसिद्द

अभी ऐसा है मौसम 

जानकारी के लिए बता दें मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 18.9 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रविवार से तापमान में मामूली राहत थी। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री पहुंच गया था। ठंडी हवाओं के कारण सर्दी की चुभन का ज्यादा अहसास हो रहा है। 

शाओमी के तगड़े स्मार्टफोन पर बम्पर छूट, स्टॉक क्लियरेंस सेल की हुई शुरुआत

शवों को दूसरे देशों से भारत लाना होगा और सस्ता

हिमाचल में स्वाइन फ्लू ने पसारे पैर, ऐसे करें इस बीमारी से बचाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -