इंदौर रन वे पर विमान हुआ खराब, यात्रियों ने घंटों किया इंतजार
इंदौर रन वे पर विमान हुआ खराब, यात्रियों ने घंटों किया इंतजार
Share:

इंदौर। अक्सर विभिन्न विमानतल पर विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आती रही है। कई बार, कई गंभीर विमान हादसे होते - होते बचे हैं। ऐसे में इंडिगो एयरलाइंस के विमान में भी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। जी हां, जब इंडियो एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने वाला था। इसके लिए विमान को रनवे पर दौड़ाया गया। उसी दौरान, विमान में खराबी आ गई। विमान की लाईट्स बंद हो गई और, विमान में से तेज़ आवाज़ आने लगी।

ऐसे में विमान को तत्काल रोक दिया गया। इसके बाद तकनीकी कर्मचारियों ने विमान की जांच की। विमान में खराबी आने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही ठहरना पड़ गया। यात्री घंटों विमान का इंतजार करते रहे। जो विमान प्रातः 9.20 बजे इंदौर के लिए, उड़ान भरता है उस विमान के यात्री घंटों फ्लाईट का इंतजार करते रहे।

कुछ यात्रियों ने दूसरी फ्लाईट के बारे में, जानकारी ली जबकि, कुछ एयरपोर्ट से अन्य साधनों को तलाशते हुए अपने गंतव्य की ओर पहुंचे। इस मामले में विधायक सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि, विमान में धमाके की आवाज़ आई थी। जिसके बाद, विमान को रोककर उसकी तकनीकी जांच की गई। विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई। सर्द मौसम में विमान खराब होने से यात्री अपने गंतव्य तक जाने में काफी लेट हो गए। 

विमान का अगला पहिया रनवे पर ही निकला

कोहरे के बीच हुई न्यू ईयर के पहले दिन की शुरूआत

साल के पहले दिन ही हुआ विमान हादसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -