रिलीज हुआ 'सैम बहादुर' का टीजर, विक्की कौशल के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रिलीज हुआ 'सैम बहादुर' का टीजर, विक्की कौशल के अंदाज ने जीता फैंस का दिल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' का टीजर रिलीज हो गया है। भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के किरदार में विक्की बेहतरीन लगे हैं। लुक, एक्सप्रेशन, फौजी एटीट्यूड से लेकर डायलॉग डिलीवरी तक, सैम मानेकशॉ की भूमिका में स्वयं को ढालने के लिए विक्की की मेहनत टीजर में स्पष्ट झलकती है। 

13 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच है, इस विशेष अवसर पर निर्माताओं ने फिल्म सैम बहादुर का टीजर रिलीज कर प्रशंसकों को ट्रीट दी है। मालूम हो, सैम मानेकशॉ ने 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में अहम किरदार निभाया था। उनकी बदौलत भारत ये जंग जीता था। इस बायोपिक को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। फिल्म में विक्की के अतिरिक्त फातिमा सना शेख, नीरज काबी, सान्या मल्होत्रा, जीशान आयूब अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 1 दिसंबर को थियेटर्स में रिलीज होगी। विक्की और मेघना ने इससे पहले फिल्म राजी में साथ काम किया था।

सैम मानेकशॉ के लुक में विक्की की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। जब फिल्म का पहला पोस्टर रिवील किया गया था, तभी से अभिनेता के लुक को लेकर हाईप बना हुआ है। फिल्म में सान्या विक्की की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। वो सिल्ली की भूमिका निभा रही हैं। वहीं फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। विक्की की पिछली रिलीज फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' थी। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ग्रेट साबित नहीं हुई। अब उनकी सैम बहादुर पाइपलाइन में है। दर्शकों को अभिनेता की इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। मेघना गुलजार ने बताया कि इस फिल्म की रिसर्च तथा इसे बनाने में उन्हें 7 वर्षों का समय लगा। मेघना ने कहा जब फिल्म बनाने का फैसला किया था तो उन्हें सैम मानेकशॉ के बारे में अधिक चीजें मालूम नहीं थीं। मगर आज 7 वर्ष पश्चात् वो सैम के बारे में सब कुछ जानती हैं। वो हम सभी के लिए रोल मॉडल हैं।

'दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे' कहने वाले किशोर कुमार की ऑडोटोरियम में रखी इन धूल खाती तस्वीरों का जिम्मेदार कौन...?

इमरान हाशमी संग इंटीमेट सीन पर बोलीं एक्ट्रेस- 'मेरे मन में चल रहा था कि...'

ये स्टार है मृणाल ठाकुर का क्रश, बोली, 'शादी के लिए ऐसा ही लड़का चाहती हूँ'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -