Ind Vs SL: इतिहास की सबसे बड़ी जीत, 3-0 से क्लीन स्वीप, 317 रनों से हारा श्रीलंका
Ind Vs SL: इतिहास की सबसे बड़ी जीत, 3-0 से क्लीन स्वीप, 317 रनों से हारा श्रीलंका
Share:

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की ODI श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला केरल के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में, भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से रौंदते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ब्लू ब्रिगेड ने श्रृंखला में क्लीन स्वीप कर लिया। इस मुकाबले में, भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। 

रोहित शर्मा (42) के रूप में जब टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा तब तक, भारत का स्कोर 95 रन पहुँच चुका था। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली शुरु से ही बेहतरीन लय में दिखाई दिए। वहीं, ओपनिंग बैट्समैन शुभमन गिल भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर आगे बढ़ा रहे थे। जहाँ एक तरफ शुभमन गिल ने 116 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, विराट कोहली 110 गेंदों पर 166 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 8 छक्के लगाए। टीम इंडिया की तरफ से श्रेयस अय्यर ने भी 38 रनों का योगदान दिया।

इस प्रकार टीम इंडिया ने सीरीज हार चुकी श्रीलंका के समक्ष 391 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। इस टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर दिखाई दी। भारत की धारदार गेंदबाजी के आगे स्थिति यह रही कि श्रीलंका के मात्र 3 बल्लेबाज ही दहाई के आँकड़े तक पहुँच सके। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट चटकाए। इस प्रकार श्रीलंकाई टीम महज 73 रनों पर ही सिमट गई। इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने न सिर्फ 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए श्रृंखला पर कब्ज़ा किया है। बल्कि, ODI क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी जीत भी हासिल की है।

इससे पहले, यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम पर दर्ज था। न्यूजीलैंड ने वर्ष 2008 में आयरलैंड को 290 रनों से मात दी थी। इस क्रम में यदि ODI क्रिकेट इतिहास की अन्य बड़ी जीतों पर नजर डालें तो साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 275 रनों से हराया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने वर्ष 2010 में जिम्बाब्वे को 272 रनों व साल 2012 में श्रीलंका को 258 रनों से मात दी थी। हालाँकि, इस मामले में जीत का सबसे बड़ा रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के नाम है। वर्ष 1997 में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 408 रनों से हराया था।

ODI वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत ? देखें ताजा हेल्थ अपडेट

'धोनी से कप्तानी लेने को बैचैन थे कोहली..', पूर्व फील्डिंग कोच की किताब में दावा

Ind Vs SL: तीसरा ODI जीतते ही भारत के नाम दर्ज हो जाएगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, पीछे रह जाएगी ऑस्ट्रेलिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -