जब मुर्दाघरों में लगी टीचर्स की ड्यूटी तो बोले शिक्षक संघ- हो सकता है हार्ट फेल
जब मुर्दाघरों में लगी टीचर्स की ड्यूटी तो बोले शिक्षक संघ- हो सकता है हार्ट फेल
Share:

देश में भले ही कोविड केस केस कम हो गए हों लेकिन मौत का आकंड़ा अब भी बढ़ता जा रहा है। अगर बात राजधानी दिल्ली की जाए तो यहां संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है लेकिन रोजाना मुर्दाघरों के बाहर लाइन लगी रहती है। ऐसे में हॉस्पिटल में शवों के मैनेजमेंट के लिए दिल्ली गवर्नमेंट ने टीचर्स की ड्यूटी लगा दी है।अब सरकार के इस निर्णय का दिल्ली नगर निगम शिक्षक संघ कर रहा है।

शिक्षक संघ ने जताया विरोध: जंहा इस बात का पता चला है कि दिल्ली नगर निगम शिक्षक संघ ने विरोध जताते हुए एक ट्वीट भी कर दिया है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री , उपराज्यपाल और PMO को टैग करते हुए लिखा कि टीचर्स की ड्यूटी मुर्दाघरों में लगा दी गई है वह भी रात्रि में जिसकी वजह से वहां किसी भी तरह का दुर्घटना हो सकती है। डर की वजह से किसी का हार्ट फेल भी हो सकता है। इसलिए टीचर्स की इस ड्यूटी को ऐसी जगहों पर न लगने दे।

टीचर्स के लिए रखे जाए बेड रिजर्व:  मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम शिक्षक संघ की ये भी मांग है कि सभी हॉस्पिटल में शिक्षकों के लिए कुछ बेड को रिजर्व रख दिया  गया है। उन्हें भी कोविड योद्धा मानकर मौत के बाद मिलने वाली सुविधाएं दी जानी चाहिए। बीते लहर में मारे गए टीचर्स में से कुछ को ही मदद दी गई थी लेकिन इस बार ऐसा न करें।

दिल्ली में थमने लगी कोरोना रफ्तार: वहीं राष्ट्रीय राजधानी में कोविड संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में बीते 24 घंटे के बीच संक्रमण के 1,649 नए केस सामने आए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 2.42 फीसद है। वहीं एक दिन में 189 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी खो दी। पिछले 24 घंटे में 5,158 लोग कोविड से रिकवर हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है।

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.58%: वहीं दिल्ली गवर्नमेंट द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोविड के कुल केसों  का आंकड़ा 14,16,868 हो गया है जिनमें से 13,66,056 लोगों ने कोरोना को मात दी है। दिल्‍ली में कोरोना के चलते अब तक 23,202 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां सक्रिय केसों  की कुल तादाद 27,610 है। शुक्रवार के मुकाबले दिल्ली में आज पॉजिटिविटी रेट कम हुआ है जो कि काफी राहत की बात है। वहीं दिल्ली में कुल मृत्यु दर बढ़कर 1.64 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कुल 68,043 लोगों की कोविड की जांच हुई है। बता दें कि कोविड संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए राजधानी में 31 मई तक लॉकडाउन लागू है।

 

भारत से आने वाले यात्रियों पर UAE ने 14 जून तक लगाया प्रतिबन्ध

कोरोना संक्रमित महिला के लिए 'संजीवनी' बनी DRDO की 2-DG, एक ही खुराक से बढ़ा ऑक्सीजन स्तर

भारत से बहुत कुछ सीखकर खुद को धन्य मानती है ये विदेशी अदाकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -