रफ़्तार से बढ़ रहा है तौकते तूफान, मुंबई-गोवा में बारिश शुरू
रफ़्तार से बढ़ रहा है तौकते तूफान, मुंबई-गोवा में बारिश शुरू
Share:

मुंबई: अरब सागर के लक्षद्वीप में कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से शुरू हुए तौकते चक्रवातीय तूफान ने अब तेजी पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि कुछ ही घंटों में यह रफ़्तार और अधिक तेज़ होने वाली है। जी दरअसल यह तूफान तेजी से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। लेकिन उससे ठीक पहले यह महाराष्ट्र और गोवा से होकर गुजरने वाला है। अब से कुछ ही घंटे में यह महाराष्ट्र के कोकण क्षेत्र में पहुँच जाएगा। कहा जा रहा है यह तूफ़ान आज से परसों तक (15 से 17 मई) महाराष्ट्र के तटीय भागों से होकर गुजर रहा है।

आप सभी को बता दें कि इस समय मुंबई में काले घने बादल छाए हुए हैं। यहाँ दक्षिण मुंबई और उपनगरों में हल्की बारिश होने लगी है। वही मुंबई के 24 वार्ड में नियंत्रण कक्ष ऐक्टिव हो गया है। यहाँ समुद्री तट पर रहने वाले कोलीवाडा के मछुआरों को आवश्यकता पड़ने पर तुरंत वहां से कहीं और ले जाने की व्यवस्था कर ली गई है। मुंबई के अलावा गोवा में भी हल्की बारिश शुरू हो चुकी है। यहाँ एनड़ीआरएफ की टीम को सतर्क रहने का आदेश दिया जा चुका है। वही पुणे से एनडीआरएफ की टीम गोवा पहुँच चुकी है।

इस समय रायगड, पालघर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी अलर्ट पर हैं। पहले कहा गया था कि इस तूफान से महाराष्ट्र और गुजरात अप्रभावित रहेंगे लेकिन अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाकर यह कहा है कि तूफान ओमान की बजाए गुजरात की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से यह महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से होकर गुजरेगा। ऐसा होने से 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और यहां मूसलाधार और अतिमूसलाधार बरसात होगी।

हुसैन सागर समेत हैदराबाद की दो झीलों में फैला कोरोना वायरस, स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा

कोरोना महामारी के बीच सलमान खान की फिल्म 'राधे' ने रचा इतिहास, मिली ये बड़ी उपलब्धि

दक्षिण-पूर्व मध्य अरब सागर पर आया चक्रवाती तूफान, तटीय क्षेत्र को हुआ भारी नुकसान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -