तमिलनाडु: 4 ATM तोड़कर 89 लाख रुपए ले उड़े चोर, मशीनों में लगा दी आग
तमिलनाडु: 4 ATM तोड़कर 89 लाख रुपए ले उड़े चोर, मशीनों में लगा दी आग
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में शनिवार (11 फ़रवरी) रात को चार एटीएम में चोरों द्वारा लूटपाट का पता चलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कलसपक्कम और पोलूर रेलवे स्टेशन के नजदीक कस्बे के दो ATM को लूट लिया गया। पुलिस का कहना ​​है कि बदमाशों ने कुल 89 लाख रुपये लूटे हो सकते हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ पुलिस टीम घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट और CCTV फुटेज हासिल करने का प्रयास कर रही है, जो मुश्किल हो रहा है क्योंकि बदमाशों ने ATM मशीनों को भी आग लगा दी थी।

लूटे गए 4 एटीएम में से 3 SBI के हैं और ये सभी कुड्डालोर-चित्तूर रोड पर स्थित हैं। बता दें कि, इसी महीने नई दिल्ली के बुराड़ी में बैंक ATM तोड़ रहे बदमाश ने पुलिस अधिकारी देखकर भागने का प्रयास किया था। लेकिन, बुराड़ी थाने के SHO ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान SHO को चोटें भी आई, फिर भी पुलिसकर्मी ने बदमाश को भागने नहीं दिया। गंदे पानी में गिरने के चलते SHO की वर्दी भी गंदी हो गई थी।

दरअसल, दिल्ली के बुराड़ी थाना इलाके के प्रधान एंक्लेव बुराड़ी थाने पुलिस की मुस्तैदी से एक शातिर बदमाश को अरेस्ट कर लिया। बदमाश ATM मशीन तोड़ने की वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर रहा था। हुआ यूं कि बुराड़ी में प्रधान एनक्लेव के पास एक ATM के भीतर अर्जुन नाम का आरोपी दाखिल हुआ। जैसे ही उसने मशीन के साथ छेड़छाड़ की और तोड़ने का प्रयास किया, तभी एटीएम के मुंबई स्थित सेंटर में अलार्म बजने लगा। फ़ौरन ही मुंबई से दिल्ली में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और बदमाश पकड़ा गया।

'बलात्कार किया फिर बनाया वीडियो', पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी रह गई दंग

भागवत कथा पंडाल से गायब हुई नाबालिग, ऐसी हालत में मिला शव देखकर काँप गई माँ

शादी के 4 महीने बाद फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, पति करता था चरित्र पर शक

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -