तमिलनाडु: AIADMK के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन ने थामा भाजपा का दामन
तमिलनाडु: AIADMK के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन ने थामा भाजपा का दामन
Share:

चेन्नई: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन ने आज यानी शुक्रवार (9 जून) को भाजपा का दामन थाम लिया है। इससे पहले मैत्रेयन 2000 की शुरुआत तक भाजपा के सदस्य हुआ करते थे, मगर बाद में उन्होंने AIADMK की सदस्यता ले ली थी। वह स्वतंत्रता आंदोलन के कार्यकर्ता केआर वासुदेवन के बेटे हैं। मैत्रेयन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में  पार्टी का दामन थामा है।

उल्लेखनीय है कि, अपने शुरुआती दिनों में मैत्रेयन RSS के मेंबर थे। 1991 में मैत्रेयन तमिलनाडु में भाजपा के कार्यकारी सदस्य बने। 1995 से 1997 तक उन्होंने भाजपा की तमिलनाडु यूनिट के महासचिव के तौर पर काम किया। 2000 में पार्टी से त्यागपत्र देने से पहले उन्होंने पार्टी में कई उच्च पदों पर कार्य किया। उसी साल वह AIADMK में चले गए। उन्होंने कई बार अन्नाद्रमुक से राज्यसभा सांसद के रूप में काम किया। हालांकि, मैत्रेयन को 2022 में AIADMK पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था। अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी ने मैत्रेयन की 'पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी को बदनाम करने की कोशिशों' का हवाला देते हुए उन्हें पद मुक्त कर दिया था। मैत्रेयन निष्कासन से पहले अन्नाद्रमुक के संगठन सचिव थे।

बता दें कि, मैत्रेयन का जन्म 21 नवंबर 1955 को हुआ था। उन्होंने चेन्नई (तब मद्रास) में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। बाद में उन्होंने नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से मेडिकल ऑन्कोलॉजी में MD और चेन्नई के कैंसर इंस्टीट्यूट से मेडिकल ऑन्कोलॉजी में DM की डिग्री ली।

हिमाचल सरकार ने लिया 800 करोड़ का कर्ज, राज्य की आर्थिक हालत पहले से खराब

'लालू और नीतीशजी के होते किसी के बाप में दम नहीं है कि...', BJP पर तेजस्वी ने बोला हमला

शराबबंदी पर बोले CM बघेल- 'मैं चाहता था कि शराब बंद कर दूं, लेकिन लोग मर जाते...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -