तालिबान ने अफगानिस्तान की एक और प्रांतीय राजधानी पर किया कब्ज़ा, जान बचाकर भागे अफसर
तालिबान ने अफगानिस्तान की एक और प्रांतीय राजधानी पर किया कब्ज़ा, जान बचाकर भागे अफसर
Share:

दुनियाभर के कई देशों में स्थिति अभी बहुत विकट बनी हुई है इस बीच तालिबान ने अफगानिस्तान में एक और प्रांतीय राजधानी कंधार पर डेरा डाल लिया है। यह अफगानिस्तान की 34 में से 12वीं प्रांतीय राजधानी है जिस पर तालिबान ने हमले के पश्चात् कब्जा कर लिया है। कंधार देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। अफसरों ने कहा कि तालिबान बृहस्पतिवार रात कंधार पर कब्जा जमाने में सफल रहा जबकि सरकारी अफसरों का दल हवाई मार्ग से शहर से भागने में कामयाब रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाम न बताने की शर्त पर अफगान अफसरों ने इस घटनाक्रम की खबर दी। तालिबान ने बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान के तीसरे सबसे बड़े शहर और काबुल के पास रणनीतिक प्रांतीय राजधानी कंधार पर कब्जा कर लिया। कंधार में कुछ ही हफ्ते पहले अमेरिकी सैन्य मिशन ख़त्म हुआ था, जिसके पश्चात् तालिबान ने यहां कब्जा जमा लिया। हेरात पर काबिज होने के पश्चात् कंधार को जीतना तालिबान के लिए अब तक की सबसे बड़ी सफलता है।

वही तालिबान ने कंधार से पूर्व अफगानिस्तान की 34 प्रांतीय राजधानियों में से 11 पर एक हफ्ते में ही कब्जा पा लिया। तालिबान लड़ाकों ने ऐतिहासिक शहर में प्रख्यात मस्जिद पर कब्जा कर लिया, जो 500 ईसा पूर्व की है। कभी सिकंदर ने इस मस्जिद को लूट लिया था। तालिबान लड़ाकों ने कंधार की सरकारी इमारतों पर भी डेरा डाल लिया है। सूत्रों ने बताया कि एक सरकारी इमारत में छिटपुट गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जबकि बाकी शहर विद्रोहियों के कण्ट्रोल में चला गया है।

शरद पवार की आवाज में शख्स ने मंत्रालय में किया फ़ोन और की ये डिमांड

चीफ स्टालिन ने अचानक बदली योजना

उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिगो की बरेली-मुंबई उड़ान को दिखाई हरी झंडी

Tags:
Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -