तालिबान के डर से अफगानी महिला ने कर ली ख़ुदकुशी, मिलने वाली थी भयानक मौत की सजा
तालिबान के डर से अफगानी महिला ने कर ली ख़ुदकुशी, मिलने वाली थी भयानक मौत की सजा
Share:

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान राज में महिलाओं पर जुल्म और अत्याचार का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा मामला घोर प्रांत से सामने आया है। यहां एक महिला विवाहित व्यक्ति के साथ भाग गई थी। जिसके बाद तालिबानी लड़ाकों ने महिला को पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट उतारने की सजा सुनाई। लेकिन, जब तक लोगों के सामने महिला का अपमान किया जाता, उस पर हमले होते, इससे पहले ही उसने ख़ुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

तालिबान के प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यकारी प्रवक्ता अब्दुल रहमान ने कहा है कि दोषी महिला को सार्वजनिक तौर पर पत्थर मारने की सजा सुनाई गई थी, क्योंकि वहाँ कोई महिला जेल नहीं थी। इस सजा से पहले ही उसने दुपट्टे से अपना गला घोंटकर ख़ुदकुशी कर ली। उसके घर पर उसका शव मिला है। बता दें कि, अफगानिस्तान में हाल के दिनों में महिलाओं के घर से भागने की कई घटनाएं सामने आई हैं। तालिबानी अधिकारियों ने इन लोगों की पत्थर मार-मारकर हत्या करने या फिर सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की सजा सुनाई है। ये मामले ऐसे वक़्त में सामने आ रहे हैं, जब अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ कड़ी पाबंदियां लगा दी गई हैं। कई इलाकों में महिलाओं के पढ़ने पर भी रोक है। 

बता दें कि, गत वर्ष अगस्त में काबुल पर कब्ज़ा करने वाले तालिबान ने देश में महिलाओं के अधिकारों और आज़ादी को ख़त्म ही कर दिया है। महिलाओं को कामकाज से बाहर कर दिया गया है। इसके कारण अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों को मानवाधिकार संकट का सामना करना पड़ रहा है। अफगान महिलाएं शिक्षा, कामकाज, सार्वजनिक भागीदारी और स्वास्थ्य से संबंधित मौलिक अधिकारों से वंचित हो गई हैं।

'मुल्लों को भागना पड़ेगा..', ईरान में सड़कों पर हिजाब जला रही मुस्लिम महिलाएं, अब तक 144 की मौत

अमेरिका के खिलाफ 'जिहाद' करेगा सऊदी अरब ! प्रिंस की धमकी से दुनियाभर में हलचल

'पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश..', जो बाइडेन ने क्यों कहा ऐसा ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -