भूकंप से थर्राया ताइवान, 24 घंटे में आए 100 झटके, चारों तरफ मची तबाही
भूकंप से थर्राया ताइवान, 24 घंटे में आए 100 झटके, चारों तरफ मची तबाही
Share:

ताइपे: ताइवान में भीषण भूंकप ने ताबाही मचा दी है। यहां बीते 24 घंटों में 100 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और इनकी तीव्रता लगातार बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को जहां 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, वहीं रविवार को इनकी तीव्रता 7.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र यूजिंग प्रांत बताया जा रहा है। यहां भारी तबाही के मंजर देखने को मिले हैं। 11 से अधिक इमारतेंपूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं।  इसके साथ ही सुनामी अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 

 

आशंका जताई जा रही है कि अभी और भूकंप के झटके महसूस हो सकते हैं। आधिकारिक तौर पर सरकार कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के केंद्र के पास दो मंजिला आवासीय इमारत भरभराकर ढह गई है। राजधानी ताइपे में द्वीप के उत्तरी छोर पर झटके महसूस किए गए। सुनामी के अलर्ट के बाद देश में खतरा और अधिक बढ़ गया है। अगर सुनामी आती है, तो जापान तक भीषण तबाही मच सकती है। बता दें कि ताइवान का ताइतुंग काउंटी शनिवार रात 6.4 भूकंप की चपेट में आ गया था और तब से लगाकर झटके महसूस किए जा रहे हैं।

 

वहीं, ताइवान में भूकंप आने के बाद जापान कि मौसम विज्ञान एजेंसी ने भी सुनामी के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। यहां समुद्र में 1 मीटर (3 फीट) तक ऊंची लहरें उठती हुईं देखी गई हैं। एजेंसी के अनुसार, सुनामी की शुरुआती लहरें ताइवान से तक़रीबन 110 किलोमीटर (70 मील) पूर्व में जापान के सबसे पश्चिमी द्वीप योनागुनी द्वीप पर शाम लगभग 4:10 बजे पहुंच सकती हैं।

चीन में दुखद हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 27 लोगों की मौत और 20 घायल

VIDEO! पक्षी से टकराते ही रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, कई घर हुए तबाह

विराट से ओपनिंग करवाने पर भड़के गंभीर.., कहा- इससे राहुल पर क्या असर पड़ेगा ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -