चीन में दुखद हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 27 लोगों की मौत और 20 घायल
चीन में दुखद हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 27 लोगों की मौत और 20 घायल
Share:

बीजिंग: चीन के गुइझोऊ प्रांत में आज रविवार (18 सितंबर) को बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई है। यहां एक यात्री बस के पलट जाने की वजह से 27 लोगों की जान चली गई और 20 अन्य जख्मी हो गए। घायलों में कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की तादाद बढ़ने की आशंका है। संदू काउटी पुलिस ने वीबो पर जारी पोस्ट में इस संबंध में जानकारी दी है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि दुर्घटना उस वक़्त हुई जब 47 यात्रियां से भरी बस गुइझोऊ प्रांत के कियानान बुएई और मियाओ स्वायत्त प्रान्त में एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे में 27 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान का काम जारी है। शव उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है। वहीं, चीन में लोहे की एक खदान में पानी भर जाने की वजह से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें 14 श्रमिकों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। 

चीनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। खदान में पानी भरने की घटना इस माह की शुरुआती की है। तांगशान शहर की सरकार ने इसे लेकर छोटा सा बयान जारी किया है। इसमें बताया गया कि तलाश और बचाव अभियान ख़त्म हो चुका है। 2 सितंबर को खदान में पानी भर जाने की वजह से का पता लगाया जा रहा है। यह खदान हेबेई प्रांत में बीजिंग से 160 किमी पूर्व में है। हेबेई में बड़े पैमाने पर लौह अयस्क और इस्पात पाया जाता है।

VIDEO! पक्षी से टकराते ही रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन, कई घर हुए तबाह

विराट से ओपनिंग करवाने पर भड़के गंभीर.., कहा- इससे राहुल पर क्या असर पड़ेगा ?

कोरोना संक्रमित पाए गए मोहम्मद शमी, क्या T20 वर्ल्ड से पहले हो पाएंगे फिट ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -