गोंडवाना में दुर्गा का अवतार रानी दुर्गावती
गोंडवाना में दुर्गा का अवतार रानी दुर्गावती
Share:

बलिदान दे दिया। जन जन में रानी ही रानी। वह तीर थी, तलवार थी, भालों और तोपों को वार थी, फुफकार थी, हुंकार थी, शत्रु का संहार थी। जी हां, भारत की वीरांगनाओं को लेकर इसी तरह की कोई बात कही जा सकती है। दरअसल भारत वह देश है जहां कदम - कदम पर वीरता,प्रेम,त्याग की मिसाल दी जाती है। ऐसे ही देश के महोबा के राठ गांव में 1524 ई. की दुर्गाष्टमी को जन्म लिया मां दुर्गा सी एक वीरांगना ने। माता दुर्गा के समान सुंदर दिखाई देने वाली दुर्गावती रूपवती तो थी हीं इनमें तेज, साहस, शौर्य भी थां इन्हीं बातों से प्रसन्न होकर राजा संग्राम शाह ने अपने बेटे दलपतशाह से उनका विवाह किया। चार वर्श बाद ही रानीदुर्गावती पर वज्रपात हुआ और शासन की बांगडोर उन्हें संभालनी पड़ी। यहां से रानी दुर्गावती के जीवन ने मोड़ ले लिया। रानी दुर्गावती राजकार्य में निपुण थीं और वे प्रजाहितैषी भी थीं।

अपने राज्य में उन्होंने मंदिर, मठ, कुंओं और बावडि़यों का निर्माण भी करवाया। जबलपुर उनकी राजधानी थी। आज भी यहां रानी दुर्गावती के शौर्य की गाथाऐं गाई जाती हैं। रानी दुगार्वती का शौर्य देखकर दुश्मन के हौंसले पस्त ही हो जाते थे। दुर्गावती बचपन से ही तीर और भाले चलाने में निपुण थीं। उनका निशाना अचूक रहता था। एक बार जब रानी दुर्गावती तलवार, ढाल के साथ अपनी युद्ध पौशाक पहनकर रण के लिए निकल जाती तो दुश्मन भी घबराने लगता था। उन्होंने 16 वर्षों तक शासन किया।

उन्हें लेकर अबुल फ़ज़ल ने आईना ए अकबरी में उल्लेख किया है कि उनके शासनकाल में गोंडवाना बहुत ही समृद्ध था और यहां की प्रजा बहुत सुखी थी। मालवा के सूबेदार बाजबहादुर ने इनकी संपत्ती पर आंख गड़ाई और रानी दुर्गावती ने उसे परास्त कर साम्राज्ञी के तौर पर स्थापित हुईं।

अकबर के साथ इनका युद्ध बेहद लोकप्रिय है। अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए उन्होंने अकबर का आधिपत्य स्वीकार नहीं किया और युद्ध में अपने प्राणों की आहूति दे दी। आज ही के दिन उन्होंने अकबर की सेना से लड़ते - लड़ते अपनी ही कटार से अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। सम्राट अकबर उन्हें अपने हरम की शान बनाना चाहता था। मगर रानी साहिबा ने उसकी पराधीनता स्वीकार न कर राष्ट्र रक्षा में योगदान दिया।

 
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -