फिलीपींस में काई - ताक ने मचाया कोहराम
फिलीपींस में काई - ताक ने मचाया कोहराम
Share:

मनीला। फिलीपींस के पूर्वी भाग में, ऊष्ण कटिबंधीय तूफान काई - ताक ने कोहराम मचा रखा है। इस तूफान की चपेट में आने से करीब 3 लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों लोगों को अन्य सुरक्षित क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है। इस तूफान के चलते मछुआरों को समुद्री क्षेत्रों में न जाने के लिए कहा गया है। दूसरी ओर तूफान के प्रभाव के कारण विमान सेवाओं पर असर हुआ है।

कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है और लायते द्वीप में जोरदार बारिश के बाद बाढ़ से हालात बेहाल हो गए हैं। तूफान के चलते 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाऐं चल रही हैं। अधिकारियों ने इस मामले में कहा है कि लायते द्वीप पर तीन लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे में दो वर्ष का बच्चा भी शामिल है। यह बच्चा डूब की जद में आ गया। अब यहां पर राहत कार्य किया जा रहा है। यहां के विभिन्न द्वीपों में लगभग 7350 लोग लापता हो गए हैं। राहत कार्य किया जा रहा है। संभावना है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ेगा। तूफान के कारण सामर में भी जोरदार बारिश हुई है।इस तूफान के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को काम होने पर बाहर निकलने के लिए कहा है और समुद्रीय क्षेत्रों की ओर जाने से बचने के लिए कहा है। 

बारिश के बाद दिल्ली में बढ़ी ठंड

ओखी तूफान - सीएम योगी ने की 5 करोड़ की मदद

ओखी के कोप से डरे पर्यटक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -