स्विस बैंक करेगा 'FIFA' भ्रष्टाचार मामले में मदद
स्विस बैंक करेगा 'FIFA' भ्रष्टाचार मामले में मदद
Share:

जेनेवा : स्विट्जरलैंड के बैंक UBS से भ्रष्टाचार के आरोपी फीफा अधिकारियों के खातों की जांच के लिए जांच अधिकारियों ने विशेष आग्रह किया है। UBS ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा है कि जिन बैंक खातों की जांच होनी है वे 'FIFA' कुछ निजी लोगो और कुछ अन्य कंपनियों' के हैं। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, UBS ने जांच पिरन रूप से मदद करने का भी हां बोल दिया है। सप्ताह वित्तीय सेवा प्रदाता 'क्रेडिट सूइसे' ने भी स्विट्जरलैंड और अमेरिका को फीफा भ्रष्टाचार से जुड़ी जांच में पूर्ण सहायता प्रदान करने का वादा किया था।

मालूम हो की अमेरिका की एक न्यायलय में बीते वर्ष फीफा के 14 अधिकारियों के अलावा इससे संबद्ध कुछ दूसरी कंपनियों के प्रमुखों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस टोका था। इस मसले में वर्तमान वर्ष फीफा के महाधिवेशन से ठीक पहले मई में स्विट्जरलैंड में फीफा के 7 अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया।

अमेरिका ने स्विट्जरलैंड से गिरफ्तार सभी अधिकारियों के प्रत्यर्पण की मांग की है। गिरफ्तार दो अधिकारियों ने तो प्रत्यर्पण मंजूर कर लिया, लेकिन शेष आरोपी प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -