भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई स्वरा भास्कर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही बड़ी बात
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई स्वरा भास्कर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कही बड़ी बात
Share:

उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश में है यात्रा को आज प्रदेश में नौ दिन हो चुके है। भारत जोड़ो यात्रा के 85वें दिन प्रदेश के उज्जैन क्षेत्र के सुरासा से यात्रा शुरू हुई, यात्रा में आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी हिस्सा लिया साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। भारत जोड़ो यात्रा आज  21 किमी का सफर तय करेगी।

कल यानि शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश के आगर जिले में प्रवेश करेगी। जहां पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए है, यात्रा उज्जैन जिले के घट्टिया होती हुई घोंसला पहुंचेगी। जहां पर राहुल गांधी एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के शामिल होने पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की राहुल जी, राष्ट्र के विरोधी लोगों का समर्थन करने वाले आपकी यात्रा में हैं। उन्होंने कहा की यह वही स्वरा भास्कर हैं, जिन्होंने ऋचा चड्‌ढा के सेना के खिलाफ बयान को शक्ति दी थी। ये वही स्वरा भास्कर हैं, जो पाकिस्तान की तारीफ के कसीदे पढ़ती हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग का सपोर्ट करने वाले इस यात्रा में हैं। यह यात्रा भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो वालों को समर्थन करती दिख रही है।

टंट्या मामा और बिरसा मुंडा अंग्रेजों से लडने वाले देश के पहले आदिवासी जननायक : केन्द्रीय मंत्री कुलस्ते

चार दिसंबर को मनेगा शहीद टंट्या मामा का बलिदान दिवस, मंत्री उषा ठाकुर ने किया सहभागिता का आह्वान

16 वर्षीय नाबालिग़ छात्रा से प्राचार्य ने की छेड़खानी का मामला हुआ दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -