स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म, तस्वीरें शेयर कर किया नाम का खुलासा
स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म, तस्वीरें शेयर कर किया नाम का खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। उनके घर नन्ही परी आई है। 23 सितंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। अब सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी खबर दी। स्वरा ने बेटी के साथ की कई फोटोज शेयर कीं जिसमें उनके पति फहद अहमद भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ फोटोज अस्पताल से भी हैं। इसके साथ स्वरा ने बेटी के नाम का भी खुलासा किया। स्वरा ने फहद के साथ इस वर्ष जनवरी में शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों पश्चात स्वरा ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

बेटी के जन्म पर स्वरा ने अपनी खुशी जताई है। उन्होंने बताया कि उनकी बच्ची का नाम राबिया है। सभी के प्यार के लिए उन्होंने आभार जताया है। स्वरा लिखती हैं, एक प्रार्थना सुन ली गई, 'आशीर्वाद दिया गया, गीत गुनगुनाने लगे, एक रहस्यमयी सच्चाई... हमारी बेटी राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आभार और दिल से खुश हूं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। यह बिल्कुल नई दुनिया है।' स्वरा ने कुल 5 फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में वह बच्ची को गोद में संभाल रही हैं। फहद उनकी ओर देख रहे हैं। दूसरी में वह हॉस्पिटल के बेड पर हैं और बेटी को निहार रही हैं। एक अन्य में स्वरा बच्ची को गोद में लिए लेटी हुई हैं। अगली फोटो में फहद बेटी को गोद में लेकर कुर्सी पर बैठे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा के पोस्ट पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बधाइयां दीं। नीना गुप्ता ने लिखा, 'बधाई।' जीशान अय्यूब ने लिखा, 'बहुत बहुत बहुत ज्यादा मुबारकबाद।' फिल्मनिर्माता गुनीत मोंगा ने कमेंट किया, 'तुम दोनों को बहुत बधाई।' उनके अतिरिक्त तिलोतमा शोम, टिस्का चोपड़ा, फराह खान अली ने भी कमेंट कर नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

शादी में जमकर नाचे दूल्हे राजा राघव चड्ढा, CM केजरीवाल-भगवंत मान भी जश्न में हुए शामिल

लग्जरी लाइफ छोड़ इस हालत में नजर आया ये करोड़पति एक्टर, देखकर चौंके फैंस

मुंबई के क्रिकेटर को डेट कर रही है पूजा हेगड़े, जल्द लेगी 7 फेरे!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -