आध्यात्मिक ज्ञान से दिलाई विवेकानंद ने भारत को नई पहचान
आध्यात्मिक ज्ञान से दिलाई विवेकानंद ने भारत को नई पहचान
Share:

नई दिल्ली : युवा भारत के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस आज युवा दिवस के तौर पर देशभर में मनाया जाता है। उनका जन्मदिवस 12 जनवरी सन 1863 को कोलकाता में हुआ था। सारे देश में उनके जन्मदिवस पर विविध आयोजन हो रहे हैं। सरकारों द्वारा उनके जन्मदिवस पर सामूहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन भी किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा दिवस के अवसर पर युवाओं को शुभकामनाऐं दी हैं।

यदि हम स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर नज़र डालें तो हम यह पाऐंगे कि वे बचपन से ही तीव्र बुद्धि वाले थे। उनके मन में प्रारंभ से ही पमात्मा को प्राप्त करने की इच्छा थी। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। उनके पिता विश्वनाथ दत्त कलकत्ता उच्च न्यायालय के लोकप्रिय अभिभाषक थे। विश्वनाथ दत्त पाश्चात्य सभ्यता में विश्वास रखते थे। उनके पुत्र नरेंद्र को अंग्रेजी का वे अभ्यास करवाना चाहते थे लेकिन नरेंद्र के जीवन पर उनकी माता भुवनेश्वरी देवी की छाप पड़ी हुई थी।

इसके पूर्व वे ब्रह्म समाज में भी गए लेकिन उनके मन को संतोष नहीं मिला। वे वेदान्त और योग को पश्चिमी सभ्यता और संस्कृति में प्रचलित करने हेतु महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते थे। दैवयोग से विश्वनाथ दत्त की मृत्यु हुई। घर का भार नरेंद्र पर आ गया। घर की दशा बेहद खराब थी। दरिद्रता में भी नरेंद्र बड़े अतिथिसेवी थे। विश्वनाथ दत्त की मृत्यु हो गई थी और घर का सारा भार नरेंद्र - स्वामी विवेकानंद पर ही आ गया। 

घर की दशा बेहद खराब हो गई थी। गरीबी में नरेंद्र ने अतिथि सेवा भी बहुत की। वे भूखे रहकर अतिथि को भोजन करवाते और बारिश में रातभर भीगते ठिठुरते रहते और अतिथि को अपने बिस्तर पर सुला देते थे। उनके जीवन में उनके गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस का विशेष प्रभाव था।

उनके गुरू स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने उन्हें दक्षिणेश्वर महाकालि के साक्षात् दर्शन करवाए। स्वामी जी ने अपने गुरू की प्रेरणा से विश्व को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का परिचय दिया और जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से सन्यास जीवन को सार्थक बनाया। उनकी स्मृति में भारत में युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन युवाओं को प्रेरक विचार से सींचा जाता है साथ ही सामूहिक सूर्यनमस्कार के आयोजनों से लोगों को योग की प्रेरणा दी जाती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -