भाजपा को 'सांप' और खुद को 'नेवला' बताने वाले स्वामी प्रसाद को झटका, 11000 वोटों से पिछड़े
भाजपा को 'सांप' और खुद को 'नेवला' बताने वाले स्वामी प्रसाद को झटका, 11000 वोटों से पिछड़े
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतगणना का दौर जारी है और राज्य में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार प्रचंड बहुमत से लौट रही है। खुद सीएम योगी गोरखपुर सीट से 31 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं। इसी बीच कुशीनगर की विधानसभा सीटों पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। यहां कांग्रेस से भाजपा में आने के कारण आरपीएन सिंह चर्चा का केंद्र बिंदु बने, तो वहीं भाजपा को छोड़कर सपा में जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या भी फाजिलनगर से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में यहां का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।

लेकिन फिलहाल, फाजिलनगर सीट से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र कुशवाहा से 11 हजार मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। बता दें कि, भाजपा से किनारा करने और सपा का हाथ थामने के बाद योगी सरकार में 5 साल मंत्री रहे स्वामी प्रसाद के सुर एकदम से बदल गए थे। उन्होंने सपा ज्वाइन करते हुए कहा था कि, 'नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यूपी से खत्म करके ही दम लेगा।'

 

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य का समाजवादी पार्टी (सपा) से फाजिलनगर का टिकट तय होने के बाद यह विधानसभा हॉट सीट बन गई है। भाजपा के सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के अलावा इस सीट से कांग्रेस के सुनील मनोज सिंह और बसपा से इलियास अंसारी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।  वहीं, अगर पूरे यूपी की बात करें तो, भाजपा ने राज्य की कुल 403 सीटों में से 268 सीटों पर बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, सपा 128 सीटों पर आगे है। 

गोवा में रिजल्ट से पहले शुरू हुई रिसोर्ट पॉलिटिक्स, कांग्रेस ने बंद किए अपने उम्मीदवार

मायावती का 'भाई-भतीजावाद'! आनंद कुमार को 'राष्ट्रीय उपाध्यक्ष' तो आकाश को दिया नेशनल को-ऑर्डिनेटर का पद

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमित शाह ने महिलाओं के लिए किया बड़ा ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -