अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 40 की मौत
अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 40 की मौत
Share:

काबुल। अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। यह धमाका अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शिया सांस्कृतिक केंद्र पर हुए हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। विस्फोट के बाद, लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। जबकि, कुछ लोग घायलों की मदद के लिए पहुंचे। इन लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

तुरंत घायलों को एंबुलेंस में ले जाया गया जबकि, मृतकों के शवों को भी चिकित्सालय पहुंचाया गया। अब मृतकों के शवों की पहचान की जा रही है और, उनके परिजन से संपर्क किया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि, हमले को लेकर, किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

हालांकि, तालिबान ने हमले में उसका हाथ नहीं होने की बात कही है। इस मामले में अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, उक्त हमला तबायन सांस्कृतिक केंद्र पर हुआ। हमले के बाद, क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच की जा रही है और, यह जांचा जा रहा है कि, हमले में किस आतंकी संगठन का हाथ था। उल्लेखनीय है कि, अफगानिस्तान में तालिबान के आतंकी कई बार धमाके करते हैं। इससे जान और माल का जमकर नुकसान होता है।

सरकार के लिए मुश्किल बना कश्मीरी युवाओं का आतंकी बनना

वादियों में गोला-बारूद की गूंज जारी, आतंकी ढेर

भारत ही नहीं चीनी मीडिया में भी छाए हुए है पीएम मोदी

कुलभूषण जाधव की माँ और पत्नी को मिला वीजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -