गीता के परिवार की खोज में लगी सुषमा स्वराज
गीता के परिवार की खोज में लगी सुषमा स्वराज
Share:

रांची। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा गीता के परिवार की खोज की जा रही है। गीता वही लड़की है जो गलती से पाकिस्तान चली गई थी, और ED फाउंडेशन के प्रयासों के बाद भारत वापस लौटी थी। अब केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज उसकी मदद करने में लगी है। उन्होंने गीता के माता - पिता की तलाश प्रारंभ कर दी है। वे चाहती हैं कि गीता उसके असली माता - पिता के पास  पहुंचे।

इस मामले में गढ़वा के दंपती ने दावा किया और कहा कि, गीता उनकी बेटी है, गीता को उनकी फोटो दिखा रही थी। गीता ने दंपती को अपना माता - पिता मानने से इन्कार कर दिया। अब गढ़वा दंपती का डीएनए टेस्ट होगा। जिसके बाद गीता के डीएनए से उसका मिलान हो पाए। विनोद की शिकायत के बाद प्रिया उर्फ फातिमा और सादिक को पुलिस ने पकड़ लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित देश के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री द्वारा उनकी अपील कर ट्वीट को रीट्वीट किया गया। उल्लेखनीय है कि, सुषमा स्वराज कई लोगों की सहायता कर चुकी हैं। वे कई बार विदेश में फंसी महिलाओं की मदद करती हैं तो, दूसरी ओर वे विदेश में भारतीयों के प्रति होने वाली हिंसा को लेकर सक्रियता दिखाती हैं। जब भी ट्विटर, पर उन्हें कोई संदेश मिलता है तो वे उसके प्रति त्वरित कार्रवाई करती हैं।

चाबहार के रास्ते अफगान गेहूं भेजा जाना ऐतिहासिक पल - सुषमा

भारतीय छात्र पर हमले के मामले में सुषमा स्वराज लेंगी संज्ञान

बढ़ते आतंकवाद पर सुषमा ने जताई चिंता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -