बेटी के हाथ में सुशील शिंदे ने सौंपी सियासत की विरासत, लोकसभा चुनाव सीट पर दिया हिंट
बेटी के हाथ में सुशील शिंदे ने सौंपी सियासत की विरासत, लोकसभा चुनाव सीट पर दिया हिंट
Share:

दशहरा के अवसर पर दो बड़े कांग्रेसी नेताओं ने अपने सियासी करियर से संन्यास लेनेकी घोषणा कर दी है। कांग्रेस नेता नारायण राणे के उपरांत अब पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। उन्होंने इस बारें में बोला है कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले है। उनकी जगह उनकी बेटी और विधायक प्रणीति शिंदे सोलापुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार होने वाली है। 83 साल के शिंदे ने मंगलवार को सोलापुर में अपने संन्यास  का एलान कर दिया है।

सोलापुर में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया में शिंदे ने बोला है कि, "मैं सार्वजनिक रूप से कह रहा हूं कि प्रणीति लोकसभा चुनाव (सोलापुर लोकसभा क्षेत्र) लड़ेंगी। मैं एक सेवानिवृत्त व्यक्ति की तरह हूं और जहां भी जरूरत हो, मदद करने की कोशिश कर रहा हूं।'' बता दें कि इस दौरान सुशील कुमार शिंदे के बयान से एक नई चर्चा शुरू हो गई है। क्योंकि सुशील कुमार शिंदे ने राजनीति से संन्यास लेने के दौरान बोला है कि सोलापुर से लोकसभा के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार प्रणीति शिंदे हो सकती हैं।

शिंदे महाराष्ट्र में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, लोकसभा में सदन के नेता जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी कार्य भी पूरा किया। सोलापुर लोकसभा सीट से 3 बार के सांसद जनवरी 2003 और नवंबर 2004 के दौरान थोड़े समय के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे। उल्लेखनीय है कि वह 2014 और 2019 में इस सीट से लोकसभा चुनाव भी हार गए थे।

शिंदे ने अपना करियर 1957 के आसपास सोलापुर की सत्र अदालत में एक कर्मचारी के रूप में कार्य को पूरा किया। बाद में, वह एक कांस्टेबल के रूप में महाराष्ट्र पुलिस बल में शामिल हो गए और उन्हें SI के रूप में प्रमोशन मिला जहां उन्होंने छह साल तक राज्य CID ​​(आपराधिक जांच विभाग) में सेवा की। 1971 में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उनकी बेटी प्रणीति सोलापुर शहर विधानसभा इलाके  से तीन बार विधायक रही थी।

MP में कांग्रेस ने 4 सीटों पर बदले प्रत्याशी, यहाँ देंखे सूची

चुनाव से पहले बिखरा 'INDIA' गठबंधन! सपा के बाद अब MP चुनाव के लिए JDU ने उतारे अपने 5 उम्मीदवार

इस्‍तीफा मंजूर होते ही निशा बांगरे ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -