बेहद ही खास होगा इस बार सूर्य ग्रहण, जानिए कहा और कब आएगा नजर?
बेहद ही खास होगा इस बार सूर्य ग्रहण, जानिए कहा और कब आएगा नजर?
Share:

अभी हाल ही में वर्ष 2021 का प्रथम चंद्र ग्रहण संपन्न हुआ। ये चंद्र ग्रहण अपने आप में बेहद ही विशेष था। हालांकि, ये भारत के कुछ ही भागों में नजर आया, विशेष रूप से बंगाल में। 2021 के प्रथम चंद्र ग्रहण, सुपर ब्लड मून को देखने के पश्चात्, 10 जून को प्रथम सूर्य ग्रहण देखने के लिए अब तैयार हो जाइए। चंद्र ग्रहण की भांति, सूर्य ग्रहण भी थोड़ी दुर्लभ घटना होने जा रही है। ये ‘रिंग एक्लिप्स’ या ‘रिंग ऑफ फायर’ के दुर्लभ नजारें को चिह्नित करेगा। ये तब होता है जब सूर्य एवं चंद्रमा, पृथ्वी के बिल्कुल समान होते हैं, क्योंकि चंद्रमा सूर्य को पूर्ण रूप से ढकता नहीं है, इसलिए ये सूर्य के चारों तरफ एक वलय जैसी संरचना बनाता है।

कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण 2021?
इस वर्ष, वलयाकार सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, उत्तर-पूर्वी कनाडा, उत्तरी ध्रुव तथा रूसी फास्ट ईस्ट के कुछ भागों में नजर आएगा। जबकि यूरोप, उत्तरी अमेरिका, एशिया, आर्कटिक तथा अटलांटिक इलाकों में आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारत में, अरुणाचल प्रदेश तथा लद्दाख के कुछ भागों को छोड़कर, सूर्य ग्रहण 2021 नजर नहीं आएगा।

कब नजर आएगा सूर्य ग्रहण 2021?
सूर्य ग्रहण, कनाडा, उत्तरी ओंटारियो तथा सुपीरियर झील के उत्तर की तरफ सूर्योदय के समय आरम्भ होगा, जबकि पूर्ण ग्रहण 10 जून को प्रातः 5:49 बजे ईडीटी से आरम्भ होगा। कनाडाई दुर्लभ घटना, ‘रिंग ऑफ फायर’ देख सकते हैं। ये 3 मिनट 51 सेकंड की संक्षिप्त अवधि के लिए ही होगा।

मामूली से दिखने वाले जूतों में छिपी होती है आपकी किस्मत, इन बातों का विशेष रखे ध्यान

हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले रखे इन विशेष बातों का ध्यान

वे लोग जिन्होंने रामायण और महाभारत दोनों में निभाया था अहम किरदार, काफी लम्बा था इनका जीवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -