हैरतंअगेज! 14 वर्षीय लड़के ने 8 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने शव को लगाया ठिकाने
हैरतंअगेज! 14 वर्षीय लड़के ने 8 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने शव को लगाया ठिकाने
Share:

मुंबई: मुंबई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है यहाँ वसई की 8 वर्षीय बच्ची का क्षत-विक्षत शव उसके घर के पास एक खाली कमरे में पाए जाने के 2 दिन पश्चात् जालना में उसके गांव से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़के को पकड़ा गया है। लड़के के पिता को बच्चे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक की मां को पूछताछ के लिए गिरफ्त में लिया गया। हालांकि लड़की के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, मगर पुलिस ने अब तक यौन शोषण का संकेत नहीं दिया है।

लड़की कक्षा 3 की छात्रा थी। शव बरामद होने से 3 दिन पहले अपने वान्याचपड़ा घर से लापता हो गई थी। वह विद्यालय से लौटने के पश्चात् खेलने के लिए निकली थी। उसने आइसक्रीम खरीदने के लिए अपने पिता से कुछ पैसे भी लिए थे। हालांकि, जब लड़की देर शाम तक घर नहीं लौटी तो मोहल्ले के आसपास खोजबीन आरम्भ की गयी। उसके पिता ने बाद में पेल्हार पुलिस स्टेशन में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। परिवार ने आसपास के क्षेत्र में लापता लड़की के पोस्टर लगाए थे तथा उसके बारे में जानकारी देने वाले को 20,000 रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। सोमवार को उसका शव एक बंद कमरे में प्लास्टिक की थैली में भरा हुआ मिला। शव के पैर बेल्ट से बंधे हुए थे। 

पुलिस ने कहा कि 14 कक्षा 9 में पढ़ने वाला 14 वर्षीय छात्र इस मामले में मुख्य संदिग्ध है। उसने एक चॉल में अपने कमरे में लड़की का क़त्ल कर दिया था। नाबालिग लड़के के पिता एक फिल्म स्टूडियो में इलेक्ट्रीशियन के रूप में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि लड़के के पिता को हत्या के बारे में पता चला तथा उसने अपने बेटे को बचाने के लिए शव को खाली कमरे में ले जाने में सहायता की। उसने बताया कि शव को दो दिनों तक खाली घर में रखा गया। इस खाली मकान के ठीक बगल में लड़की के परिवार ने किराये पर एक कमरा ले रखा था। संदेह की सुई 14 वर्षीय लड़के इसलिए गई क्योंकि वह सोमवार को शव मिलने के पश्चात् से लापता पाया गया था। उसके माता-पिता से पूछताछ की गई तो पहले तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। लड़के के माता-पिता ने बाद में हत्या की बात कबूल कर ली तथा पुलिस को बताया कि उनके बेटे को जालना में उनके गांव भेज दिया गया। पुलिस की एक टीम जालना के लिए रवाना हुई एवं लड़के को बुधवार को शहर ले आई। 

प्रारंभिक तहकीकात से पता चला है कि दोनों परिवारों में अक्सर घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा होता था। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हालांकि यौन शोषण की पुष्टि नहीं हुई है, मगर शव परीक्षण रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। लड़की के परिवार ने अपने पड़ोसियों के साथ बुधवार को पुलिस स्टेशन तक मार्च किया तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लड़की के परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि लड़के के परिवार द्वारा अक्सर उनका मजाक उड़ाया जाता था।

'मुझे मोदी जी बनाकर जनता से दूर मत करो, मोदी ही कहो..', संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री का संबोधन

Michaung चक्रवात से हुए नुकसान की समीक्षा करने चेन्नई रवाना हुए राजनाथ सिंह, राज्य सरकार के साथ करेंगे बैठक

'2024 चुनाव में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीतेगी', बोले लालू यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -