सनी लियोनी फसी मुसीबत में
सनी लियोनी फसी मुसीबत में
Share:

मुंबई: सबके दिलो पर राज करने वाली और पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी इन दिनों मुसीबत में हैं। मुंबई में अंधेरी स्थित जिस मकान में वे रहती थीं, उसे खाली करवा लिया गया है। खबरों के अनुसार, अपनी एडल्ट स्टार छवि के कारण सनी को मुंबई में खुद की प्रॉपर्टी खरीदने में दिक्कत आ रही है। इसी वजह से वे बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के फ्लैट में किराए से रह रही थीं। सेलिना ने सनी की मजबूरी समझते हुए अपना फ्लैट किराए पर दिया था। खबर यह है कि सेलिना ने हाल ही में सनी को घर खाली करने को कहा। इसका कारण मात्र इतना है कि सनी इस फ्लैट की देखभाल सही ढंग से नहीं कर रही थीं।

खबरों के अनुसार, "सेलिना ने पिछले दिनों अपने फ्लैट(जिसमें सनी रहती थीं) पर सरप्राइज विजिट की और वॉशरूम में काई देखकर चौंक गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी देखा कि किस तरह बालकनी का फर्नीचर सड़ रहा है। सेलिना को यकीन नहीं हो रहा था कि उनके घर में इतनी गंदगी है। यह सब देखने के बाद उन्होंने तुरंत ही सनी को घर खाली करने का बोल दिया।" सेलिना द्वारा अपने फ्लैट से निकाले जाने के बाद सनी मुंबई की एक होटल में रह रही हैं। दरअसल, बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार होने के बाद भी सनी को मुंबई की रेजिडेंशियल सोसाइटीज में न तो किराए पर घर मिल रहा है और न ही वे अपना घर खरीद पा रही हैं। इसका कारण मात्र उनकी पोर्न स्टार वाली छवि है।

सनी साल 2011 से मुंबई में रह रही थीं। इस साल वे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 5 में भाग लेने आई थीं। यही वह समय था, जब उन्हें बॉलीवुड में पहली फिल्म ऑफर हुई थी। दरअसल, प्रोड्यूसर महेश भट्ट एक दिन 'बिग बॉस' के घर की विजिट करने पहुंचे थे। इस दौरान वे सनी के परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित हुए कि अपनी अगली फिल्म 'जिस्म 2' में उन्हें साइन कर लिया। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन सनी का करियर चल निकला। इसके बाद वे करीब 10 फिल्मों में और नजर आ चुकी हैं। इनमें से किसी में वे लीड रोल में आईं तो किसी में उनका स्पेशल अपीयरेंस रहा। साल 2014 में रिलीज हुई 'रागिनी एमएमएस 2' उनके बॉलीवुड करियर में अब तक की पहली और आखिरी सफल फिल्म है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -