अन्ना फिर होगा फिल्मों में चौकन्ना.....
अन्ना फिर होगा फिल्मों में चौकन्ना.....
Share:

भारत के आॅर्नाल्ड कहे जाने वाले सुनील शेट्टी जो की हमे पूर्व में अपनी पूर्व की फिल्मो में अपने दमदार अभिनय से सभी को अपना दीवाना बना चुके है. व अभिनेता सुनील शेट्टी को 'धड़कन' फिल्म के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया था. उसके बाद 2005 में रिलीज फिल्म 'मैं हूं ना' के लिए भी सुनील शेट्टी को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवार्ड मिला। सुनील ने टीवी शो 'बिगेस्ट लूजर जीतेगा' भी होस्ट किया था। अभी वैसे भी सुनील शेट्टी के बच्चे जो की फिल्मो में अपनी चमक को बिखेर रहे है. बता दे की बॉलीवुड एक्टर सुनिल शेट्टी लंबे अरसे के बाद फिल्मों में वापसी करने वाले हैं।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सुनील शेट्टी फिल्म 'बैंग बैंग' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 'बैंग बैंग 2'से वापसी करेंगे। सुनील शेट्टी 2014 में आई 'देसी कट्टे' के बाद से फिल्मी परदे से दूर थे। 'बैंग बैंग 2' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिज अहम रोल में नजर आएंगे।

बता दें की सुनील फिल्म में पूर्व कर्नल की भूमिका निभाएंगे जो कैडेटों के समूह के मार्गदर्शक हैं। इस समूह में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल हैं। खबर है कि शेट्टी इस साल अक्टूबर से मलेशिया में शूटिंग शुरू कर सकते हैं। राज निदिमोरु और कृष्णा डी.के के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल सिनेमा घरों में रिलीज होगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -