पंजाब कांग्रेस में बवाल जारी, अब इन्होने दिया इस्तीफा
पंजाब कांग्रेस में बवाल जारी, अब इन्होने दिया इस्तीफा
Share:

चंडीगढ़: पंजाब को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। जी हाँ, आज चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। जी दरअसल पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में चरणजीत सिंह चन्नी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आप सभी को बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में मुख्यमंत्री बनने वाले दलित समुदाय के पहले व्यक्ति हैं। हालाँकि अब भी पंजाब में बवाल जारी है। यहाँ नेतृत्व परिवर्तन के बाद भी विवाद तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक़ राज्य कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ के भतीजे अजय वीर जाखड़ ने पंजाब राज्य किसान आयोग (PSFC) के अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने की घोषणा की है।

आप सभी को बता दें कि सुनील जाखड़ CM बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे थे, हालाँकि उन्हें CM नहीं बनाया गया। वहीं अब अजय वीर जाखड़ के त्यागपत्र को सुनील जाखड़ के गुस्से के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें कि अजय पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के पोते हैं और पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। साल 2017 अप्रैल के महीने में कांग्रेस के सत्ता में आने के तुरंत बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा अजय को किसान आयोग का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

हालाँकि उस समय बलराम जाखड़ एक अनुभवी कांग्रेस नेता थे, जिन्होंने दो कार्यकाल के लिए लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। आप सभी को बता दें कि आज ही कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने एआईसीसी महासचिव हरीश रावत के उस कथित बयान पर सवाल उठाए थे, जिसमें उन्होंने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़े जाने की बात कही थी।

क्यों फैलता है डेंगू?, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

विजयवाड़ा में हो रही थी भारी मात्रा में तस्करी, इस तरह हुआ खुलासा

प्रधानमंत्री मोदी इस सप्ताह करेंगे US का दौरा, जानिए क्या होगा खास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -