6 साल के हो गए तैमूर अली खान, जन्म देने के 8 घंटे बाद खूब रोईं थीं करीना!
6 साल के हो गए तैमूर अली खान, जन्म देने के 8 घंटे बाद खूब रोईं थीं करीना!
Share:

20 दिसंबर को करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का जन्मदिन है। आज तैमूर अली खान 6 साल के हो गए हैं। आप सभी जानते ही होंगे नन्ही सी उम्र में ही तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। आज तैमूर को हर कोई जानता है।आपको बता दें कि करीना और सैफ ने अपने बेटे का जन्मदिन कुछ दिनों पहले मुंबई में मना लिया था और अब पूरा परिवार एक वेकेशन पर निकल पड़ा है, जहां पर वो जमकर मस्ती कर रहे हैं। वैसे तैमूर जब पैदा हुए थे तो उनके नाम पर बहुत भयंकर विवाद हुआ था, जिसके कारण सैफ- करीना की जमकर आलोचना की जा रही थी और पहली बार मां बनी करीना की मानें तो वो समय काफी डरावना था।

'बेशर्म रंग' गाने पर मचे बवाल के बीच मिलिंद सोमन ने कह डाली हैरान कर देने वाली बात

जी दरअसल करीना ने बेटे के नाम पर हुई कन्ट्रोवर्सी पर ऑनलाइन सेशन वी द वुमन के दौरान कहा था, ‘एक पॉपुलर व्यक्ति मुझे और मेरे बच्चे को देखने अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने बधाई देने के बाद मुझसे कहा, तुम्हारे पास क्या है, तुम अपने बच्चे का नाम तैमूर क्यो रखोगी। मेरी डिलीवरी को महज 8 घंटे ही हुए थे और मैं वाकई रोने लगी थी। बाद में उस व्यक्ति को जाने के लिए कहा गया। मैं इस बात को कभी भूल नहीं सकती क्योंकि ये बहुत डरावना अनुभव था। मैं अपने बच्चे का नाम क्या रखती हूं ये फैसला पूरी तरह से मेरा है और इससे दूसरों को कोई मतलब नहीं रखना चाहिए।’

KRK को मिल रही जान से मारने की धमकी, कहा- जैसे सुशांत सिंह राजपूत को मारा, ये मुझे भी..."

इसी के साथ इस इंटरव्यू में करीना ने अपने पहले बेटे तैमूर के नाम पर हुई कंट्रोवर्सी पर भी खुलकर बात की थी। जी दरअसल उन्होंने कहा था, ‘तैमूर जब चंद घंटों के भी नहीं हुए थे तो लोग उनके नाम को लेकर आपत्ति जताने लगे थे और सोशल मीडिया पर बकवास बातें लिखने लगे थे।जो लोग नाम पर आपत्ति जता रहे थे, दरअसल उन्हें इतिहास की जानकारी ही नहीं है। जिस मंगोल राजा से मेरे बेटे का नाम जोड़कर देखा जा रहा था जिसका नाम तिमूर था, तैमूर नहीं। तैमूर का मतलब होता है-मजबूती और यही सोचकर मैंने और सैफ ने बेटे का नाम तैमूर रखा था’। आपको बता दें कि तैमूर अली खान का नाम मुस्लिम शासक के नाम से लेने के चलते ट्रोल हुआ था और आज तक ट्रोल होता है।

रिहाना ने शेयर किया अपने बेटे का वीडियो, लेकिन फैंस है अब भी इस चीज के लिए बेताब

मां बनने के बाद परफेक्ट फिगर को वापस पाने के लिए सोनम कर रही कड़ी मेहनत

एक बार फिर सचेत और परम्परा ने जीता फैंस का दिल, जानिए क्यों

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -