कैसे प्रसन्न हों सूर्यदेव, जानिए आसान उपाय
कैसे प्रसन्न हों सूर्यदेव, जानिए आसान उपाय
Share:

सूर्यदेव का दिन रविवार का है और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किये जा सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास उपाय जिन्हे करने से सूर्य देव आपसे खुश होंगे और आपकी हर मनोकामना की पूर्ति करेंगे।

रविवार को करें सूर्य को प्रसन्न करने के आसान उपाय-

1. आज रविवार है ऐसे में आज सूर्य देव को जल अर्पित करें। कहा जाता है ऐसा करने से आर्थिक तंगी की समस्या दूर होती है। वहीं अगर आप चाहें तो रविवार को जल में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। इसे शुभ माना जाता है। 

2. कहा जाता है सूर्य देव को लाल रंग बेहद प्रिय है और अगर आप सूर्य देव को जल अर्पित करने जा रहे हैं तो पहले उसमें चुटकी भर कुमकुम डाल दें, इससे लाभ होगा। रविवार को कुमकुम और लाल फूल मिला जल सूर्य देव के साथ ही बरगद के पेड़ में भी चढ़ाएं। इससे भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।


3. रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सारे काम बन जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस पाठ को करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

4. कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए रविवार के दिन व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

केंद्र सरकार ने शुरू किया BSNL और MTNL का परिसंपत्ति मुद्रीकरण

बड़ी खबर! इस मशहूर अभिनेत्री की बिल्डिंग में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक

महाराष्ट्र में बेहद सस्ती हुई इम्पोर्टेड शराब, सरकार ने 150 फीसद घटाई एक्साइज ड्यूटी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -