सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला ने CM गहलोत और DGP के खिलाफ भी दर्ज करवाई FIR, ATS की वार्निंग के बाद नहीं दी थी सुरक्षा

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला ने CM गहलोत और DGP के खिलाफ भी दर्ज करवाई FIR, ATS की वार्निंग के बाद नहीं दी थी सुरक्षा
Share:

जयपुर: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। श्याम नगर थाने में सुखदेव सिंह की पत्नी शीला ने शिकायत दर्ज करवाई है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस FIR में निवर्तमान सीएम अशोक गहलोत एवं राजस्थान के DGP का जिक्र किया गया है। FIR में बताया गया है कि सुखदेव सिंह ने सीएम अशोक गहलोत और DGP से सुरक्षा मांगी थी मगर जानबूझकर उनकी ओर से सुरक्षा प्रदान नहीं करवाई गई। इतना ही नहीं इस FIR में पंजाब पुलिस, ATS समेत अन्य पात्रों का भी जिक्र किया गया है। सुरक्षा नहीं प्राप्त होने के कारण 5 दिसंबर की दोपहर मिलने के बहाने कुछ लोगों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का क़त्ल कर दिया।

वही इस FIR में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी ने बताया कि मेरे पति सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपूत करणी सेना भारत, जिनके राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक कार्यों के चलते उन्हें बीते 2 वर्षों से निरंतर जान-माल का खतरा बना हुआ था, जिसको लेकर मेरे पति ने राज्य के सीएम अशोक गहलोत और पुलिस महानिदेशक समेत कई उच्चाधिकारियों को सुरक्षा प्रदान कराने को लेकर 24 फरवरी 2023 और 25 मार्च 2023 को पत्र लिखा था। FIR में ये भी लिखा है कि ATS जयपुर ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (इंटेलीजेंस) राजस्थान को पत्र लिखकर खबर दी थी कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मारने का षडयंत्र रचा जा रहा है। पंजाब पुलिस के द्वारा 14 फरवरी 2023 को DGP राजस्थान को पत्र लिखकर सूचना दी गई थी कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को जान से मारने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसमें लिखा है कि इतने सारे इनपुट मिलने का बाद भी जानबूझकर प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत, राज्य के DGP और सहित जिम्मेदार अफसरों द्वारा मेरे पति को सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। 

वहीं कड़ी मशक्कत के पश्चात् परिवार आज सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के अंतिम संस्कार को राजी हो गया है। रोहित गोदारा ने हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। नितिन फौजी एवं रोहित राठोर ने वारदात को अंजाम दिया। मगर इस हत्या का मास्टरमाइंट जेल में बंद लॉरेन्स विश्नोई है। वो जेल में रहते हुए भी अपने गुर्गों की सहयता से इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। सुखदेव हत्याकांड में लॉरेन्स और रोहित गोदारा का नाम सामने आने के पश्चात् SIT का गठन कर दिया गया है। NIA भी अब इस मामले की तहकीकात कर सकती है। ये भी खबर है कि स्पेशल सेल जेल में बंद लॉरेन्स से सुखदेव हत्याकांड के बारे में पूछताछ करने की तैयारी में है।

INDIA गठबंधन की बैठक से दूरी बनाने पर आई CM नीतीश की प्रतिक्रिया, बोले- 'मुझे अपने लिए कुछ नहीं चाहिए...'

जिम जा रहे युवक को शूटर्स ने मारी ताबड़तोड़ 5 गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप

#Melodi मुलाकात का इतना बड़ा असर ! इटली ने चीन को दे दिया बड़ा झटका, तिलमिला जाएगा ड्रैगन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -