कृषि कानून पर बोले सुखबीर सिंह बदल, कहा- ना सीएम कुछ करने को तैयार, ना PM
कृषि कानून पर बोले सुखबीर सिंह बदल, कहा- ना सीएम कुछ करने को तैयार, ना PM
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने नए कृषी कानून पर आपत्ती जताते हुए NDA से अलग होने का ऐलान किया था। इस पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा था कि सुखबीर सिंह बादल को नये कृषि कानूनों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली जाना चाहिए था। न सीएम कुछ करने को तैयार है, न ही देश के पीएम।

सुखबीर सिंह बादल ने आगे कहा कि बहुत दुख हो रहा है कि केंद्र सरकार ने इन कानूनों (कृषि कानूनों) का समाधान करने के लिए अब तक भी किसान संगठनों या दूसरे राजनीतिक संगठनों के साथ मिलकर कोई तरीका नहीं खोजा। उन्होंने कहा कि मैं पीएम से विनती करता हूं कि सभी संगठनों की बैठक बुलाओ और उनकी शंकाओं को सुनो। उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा समेत अन्य राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं।

किसानों की मांग है कि उन कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही किसान सरकार से कई अन्य मांगें भी कर रहे हैं। किन्तु अभी तक किसानों की मांगों का निराकरण नहीं हो पाया है। इस बीच किसानों ने फिर से अपने आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। किसान 3 नवंबर को देशभर में चक्का जाम करने जा रहे हैं।

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में आज भी नहीं हुआ बदलाव, यहाँ जानिए ताज़ा भाव

Paytm बैंक में एफडी पर मिलेगा इतनी फीसदी का ब्याज, 13 माह का है मैच्योरिटी पीरियड

इन्वेस्टर्स के लिए बड़ी खबर! वेदांता लिमिटेड का डिलिस्टिंग ऑफर हुआ विफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -