इन मन्त्रों के जाप से खुल जाएंगे किस्मत पर लगे ताले, रोज करें जाप
इन मन्त्रों के जाप से खुल जाएंगे किस्मत पर लगे ताले, रोज करें जाप
Share:

जब भी कोई शुभ काम किया जाता है, तो लोग भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। इसी के साथ मंत्रों (mantra) का सहारा भी लेते हैं, ताकि जिस भी काम की शुरुआत की जा रही है वो आगे चलकर सफल हो। ठीक ऐसे ही घर में रहने वाले लोगों के बीच प्रेम-मोहब्बत बनी रहे, इसके लिए भी लोग मन्त्रों का जाप करते हैं और इसी के साथ ही घर का वातावरण सुख-शांति खुशहाली (Ghar ka Sukh shanti Mantra,) से भरा रहे, इसके लिए मन्त्र जपते हैं। हालाँकि आज हम आपको उन मन्त्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जाप आपको रोज करना चाहिए।

मंत्र - यानि कानि च पापानि जन्मांतर कृतानि च।
तानि सवार्णि नश्यन्तु प्रदक्षिणे पदे-पदे।

इस मंत्र का जप रोज़ाना पूर्व दिशा कि ओर मुख करके 7 दिनों तक लगातार 3 बार करें। इसका जाप करने से पापों से मुक्ति (Morning Mantra) मिलती है।

मंत्र - ॐ सूर्य देवाय नमः

सुबह जल्दी उठकर नहाने के पश्चात एक लोटा में लाल फूल, सिंदूर थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, साथ में "ॐ सूर्य देवाय नमः" का 11 बार जप करें। आपको बता दें कि सूर्य देव को सुख-समृद्धि का देवता माना जाता है। इसलिए, इस मंत्र का जाप रोजाना करने से जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

मंत्र - श्री राम, जय राम, जय जय राम
राम के नाम से मन में शांति का वास होता है तथा हर प्रकार की चिंता से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ ही मन में आ रहें सभी प्रकार के नकारात्मक विचारों से छुटकारा भी प्राप्त होता है।

मंत्र - कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥

यह मंत्र एक तरह का कलेशनाशक मंत्र है। कहा जाता है इस मंत्र का प्रतिदिन जाप करना चाहिए। नहाने के बाद कुश के आसन पर बैठकर सुबह शाम संध्या वंदन के समय इस मंत्र का 108 बार जाप करें। कहा जाता है इस मंत्र का जाप करने से परिवार हर तरह के दुख, परेशानियों कलेश आदि से मुक्त रहेगा घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।इसके अलावा आकस्मिक संकट के समय श्रद्धा विश्वास के साथ उक्त मंत्र का जाप करने से संकट से मुक्ति मिलती है।

मंत्र - ॐ नम: शिवाय

इस मंत्र का उच्चारण शिवलिंग पर जल व बिल्वपत्र चढ़ाते हुए करें। इसके साथ ही आप रुद्राक्ष की माला से भी जाप कर सकतें है। यह मंत्र बेहद शक्तिशाली मंत्र होता है और इस मंत्र का निरंतर जाप करते रहने से चिंतामुक्त जीवन प्राप्त होता हैं इसी के साथ ही साथ आंतरिक शांति (mantra benefits) भी प्रदान होती है।

सावन के महीने में भूल से भी ना खाए ये चीजें वरना मिलेगा श्राप

कब है ललही छठ, जानिए क्या है पूजा विधि

सावन के महीने में खरीदें यह चीजें, भोले भर देंगे झोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -