सावन के महीने में खरीदें यह चीजें, भोले भर देंगे झोली
सावन के महीने में खरीदें यह चीजें, भोले भर देंगे झोली
Share:

इस साल सावन (sawan 2022) का महीना 14 जुलाई, 2022 से शुरू हो रहा है। जी हाँ और इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ने वाले हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि शिव भक्तों के लिए सावन का महीना (Sawan Somwar 2022) बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जी हाँ और इस महीने का इंतजार भोले बाबा के भक्तों को खासतौर से रहता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ (sawan thing bring home) को प्रसन्न किया जा सकता है और इसी के साथ उनकी विशेष कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। सावन में भगवान शिव की पूजा करना शुभ होता है। कहा जाता है जो भी भक्त इस महीने में सोमवार का व्रत (sawan 2022 Auspicious things) करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं भोलेनाथ पूरी करते हैं। वहीँ शास्त्रों में कुछ वस्तुओं का जिक्र है जिन्हें अगर आप सावन में घर ले आएं तो भोलेनाथ की कृपा से भाग्योदय होता है। अब आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

* धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान भोलेनाथ पैरों में चांदा का कड़ा धारण किए हुए है। ऐसे में सावन का महीने में चांदी का कड़ा खरीदना शुभ माना जाता है। कहा जाता है जो जातक चांदी का कड़ा हाथ या पैर में पहनने के इच्छुक हैं वो इसे सावन के शुभ मुहूर्त में धारण करें। वहीं ध्यान रहे कि इसके लिए किसी जानकार की सलाह (chandi ka kada) जरूर लें।

* कहा जाता है शिव जी की रमाई भस्म को घर में रखने से दरिद्रता कभी नहीं आती। जी हाँ तो आप इसे सावन के किसी भी सोमवार के दिन शिव मंदिर से ले आएं एक चांदी की डिब्बे में रख दें। वहीं पूरे महीने उसे शिव पूजा में शामिल करें इसके बाद तिजोरी या धन के साथ पर रखे दें। कहते हैं ऐसा करने से बरकत (bhasm) बनी रहेगी।

* रुद्राक्ष भी आप सावन के महीने में ला सकते हैं। यह स्वंय शिव जी का पर्याय माना गया है। जी हाँ और इसे सावन में शुभ मुहूर्त में घर लाने से व्यक्ति के तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। इसी के साथ ही सावन में रुद्राक्ष की माला धारण करने से समस्त बीमारियों का नाश होता है। घर में रुद्राक्ष रखने से सकारात्मकता आती है।

* भोलेनाथ के साथ हमेशा नजर आने वाले डमरू को घर में रखना चाहिए। इसके घर में होने से कभी अमंगल नहीं होता। डमरू की ध्वनि में इतनी शक्ति है जो घर के वातावरण को तनाव मुक्त बना देती है। सावन में शिव की स्तुति रोजाना घर डमरू बजाकर की जाए तो शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं।

सावन के महीने में व्रत के दौरान खाए यह 3 चीजें, अच्छी रहेगी इम्युनिटी

सावन में घूम आए विश्व के सबसे बड़े शिव मंदिर में, जानिए है कहाँ?

सावन के महीने से जुड़े हैं यह 10 रहस्य, व्रत करने के पहले जरूर पढ़े

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -