जन्मदिन विशेष: देश और दुनिया के बड़े उद्योगपति सहारा श्री सुब्रत रॉय का सफर
जन्मदिन विशेष: देश और दुनिया के बड़े उद्योगपति सहारा श्री सुब्रत रॉय का सफर
Share:

सहारा श्री, सहारा इण्डिया परिवार के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष सुब्रत रॉय का आज जन्म दिन है. देश दुनिया के मशहूर उद्योगपति सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948, को अरारिया बिहार में हुआ था. भारत के 10 सर्वाधिक शक्तिसम्पन्न लोगों में शामिल सहारा श्री ने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की नीव रखी. आज सहारा समूह हाउसिंग, मनोरंजन, मीडिया, रिटेल और वित्त सेवाओं जैसे तमाम क्षेत्रों में देश और दुनिया के अग्रणी समूहों में शामिल है.  कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कर सुब्रत रॉय ने किया गोरखपुर से अपना व्यवसाय प्रारंभ किया था.

1990 के दशक में सुब्रत लखनऊ चले गए और ये शहर सहारा इंडिया परिवार का मुख्यालय बन गया. यहाँ सहारा ने लगभग 170 एकड़ में “सहारा सिटी” का निर्माण किया. वर्ष 1992 में हिंदी दैनिक ‘राष्ट्रीय सहारा’ का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ. सहारा समूह भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीमों के भी प्रायोजक रहे. एक समय पर उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की एक फ्रेंचाईजी ‘पुणे वॉरियर्स इंडिया’ की टीम भी थी परन्तु BCCI से किसी मसले पर विवाद के चलते सहारा समूह ने इसे छोड़ दिया. सुब्रत फार्मूला वन के एक टीम ‘द सहारा फ़ोर्स इंडिया फार्मूला वन टीम’ के मालिक भी हैं.


सहारा समूह में लगभग 10 लाख लोग कार्य करते हैं. सहारा के अनुसार लगभग 30 करोड़ लोगों ने कंपनी में निवेश किया है.
26 फरवरी 2014 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने कंपनी द्वारा निवेशकों के पैसे वापस नहीं दिए जाने वाले मामले में अदालत में पेश होने में नाकाम रहने के लिए सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी का आदेश दिया. उन्हें 28 फ़रवरी 2014 को बाजार नियामक (SEBI) के साथ एक विवाद में सुप्रीम कोर्ट के वारंट पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार लिया गया. 

सम्मान और पुरस्कार

डॉक्टरेट की मानद उपाधि (2013,यूनिर्वसिटी ऑफ़ ईस्ट लंडन)
दि बिजनेस आइकॉन ऑफ दि ईयर (2011,लंदन)
डी लिट की मानद उपाधि (2011,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा)
2012 में इंडिया टुडे के द्वारा भारत के दस सबसे प्रभावशाली व्यवसायियों में शामिल।
2004 में टाइम पत्रिका (अँग्रेजी) द्वारा “भारतीय रेलवे के बाद भारत में दूसरा सबसे बड़ा नियोक्ता” के रूप में नामांकित।
“आई टी ए-टी वी आइकॉन ऑफ दि ईयर” (2007)
“ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड” (2004)
“बिजनेस ऑफ दि ईयर अवार्ड” (2002)
“विशिष्ट राष्ट्रीय उड़ान सम्मान” (2010)
“वोकेशनल अवार्ड फॉर एक्स्क्लेंस” (द्वारा रोटरी इन्टरनेशनल,2010)
“कर्मवीर सम्मान” (1994)
“बाबा-ए-रोजगार अवार्ड” (1992)
“उद्यम श्री” (1994)
“दि नेशनल सिटीजन अवार्ड” (2001)
“इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड”(2013)

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -