क्या है हमारा अवचेतन मन ?
क्या है हमारा अवचेतन मन ?
Share:

हमारे जीवन में कभी कभी ऐसा भी होता है कि हमने अपने किसी दोस्त के बारे में सोचा वो ही अचानक हमारे सामने आ जाता है या उसका फोन या उसकी खबर आ जाती है जिसके बारे में हम सोचकर हैरान रह जाते है कि जिसके बारे में हमने केवल सोचा वो ही हमारे सामने आ गया। ये कमाल हमारे अवचेतन मन की ताकत का है। 

क्या है हमारा अवचेतन मन ?

जैसा कि आप ये जानते है कि हमारे दो शरीर होते है एक भौतिक शरीर और एक सुक्ष्म शरीर। जिसमें सुक्ष्म शरीर को ताकतवर माना जाता है। वैसे ही हमारे मन के भी दो प्रकार माने जाते एक चेतन मन (conscious mind) और दूसरा अवचेतन मन (subconscious mind) । चेतन मन के द्वारा हम हमारे सारे काम जैसे चलना, बोलना आदि करते है। चेतन मन पर हमारा नियंत्रण रहता है। इसके विपरीत अवचेतन मन की शक्ति आज भी एक रहस्य  बनी हुई है। लेकिन हमारी आध्यात्मिक मानसिक शक्ति जिसे अवचेतन मन कहते है को समझ कर उसकी शक्ति का प्रयोग कर हम कई आश्चर्यजनक  काम कर सकते है। 

अवचेतन मन का प्रयोग कैसे करे

हमारी आध्यात्मिक मानसिक शक्ति जिसे अवचेतन मन कहते है का प्रयोग करने से पहले हमें हमारे मन पर नियंत्रण करना सिखना होगा जिससे हम अवचेतन मन को सही निर्देश दे सके। इसके लिए ध्यान करना एक सही तरीका है। ध्यान करने के लिए कुछ बातों को करना जरूरी है-
1. ध्यान करने के लिए एक शांत जगह पर बैठना चाहिए।
2. ध्यान करने के लिए सुविधाजनक कपड़ो का चयन करना चाहिए जिससे लंबे समय तक ध्यान करने में सुविधा रहे।
3. ध्यान करने के लिए कभी नकारात्मक विचारों को मन में ना लाए अगर नकारात्मक विचार आए तो सकारात्मक विचारों की ओर मन को लगाए। 

ध्यान करते समय नाक द्वारा सांसो के आने जाने पर अपना मन लगाए और समय बढ़ाते हुए अपने शरीर की सुक्ष्म से सुक्ष्म गतिविधीयों की ओर अपना मन लगाए जिससे अवचेतन मन पर नियंत्रण करना हमारे लिए आसान हो जाता है।

अवचेतन मन की शक्ति के प्रयोग के फायदे

1.आप आने वाले खतरो या मुश्किलों के बारें मेें पहले से जान सकते।
2.आप अपनी मानसिक शक्ति द्वारा किसी के भी बारे में जान सकते है।
3.आपको हर काम में सफल बनाने में सहायक आदि

"दीपेश मेहता"

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -