BJP के राजनीतिक गढ़ में कांग्रेस की सेंधमार, दो सीटों पर उपचुनाव आज
BJP के राजनीतिक गढ़ में कांग्रेस की सेंधमार, दो सीटों पर उपचुनाव आज
Share:

रतलाम मध्यप्रदेश में यूं तो भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। दूसरी ओर विधानसभा चुनाव में भी यहां अभी समय है और लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार के निर्वाचित हुए अभी करीब 18 माह शेष हैं। मगर प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां चल रही हैं। इन दोनों ही सीटों पर पिछले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना वर्चस्व स्थापित किया था लेकिन सांसद दिलीपसिंह भूरिया के निधन के बाद झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र खाली हो गया था तो दूसरी ओर देवास विधानसभा क्षेत्र में भी परंपरागत महाराज और विधायक तुकोजीराव पंवार की सीट खाली हो गई थी।

इन दोनों सीटों पर क्रमशः संसदीय और विधानसभा के उपचुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा द्वारा झाबुआ में दिवंगत भूरिया की विधायक बेटी निर्मला और देवास में पंवार की पत्नी गायत्रीदेवी को मैदान में उतारा गया। माना जा रहा है कि भाजपा को देवास विधानसभा सीट पर सहानुभूति का लाभ भी मिलेगा दूसरी ओर यह भाजपा की परंपरागत सीट है। 

प्रदेश में अभी भी शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की लहर है। तो दूसरी ओर कांग्रेस ने यहां अपेक्षाकृत कमजोर प्रत्याशी और नए चेहरे पं. जयप्रकाश शास्त्री को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि झाबुआ - रतलाम की संसदीय सीट भाजपा के लिए आसान नज़र नहीं आ रही है। यहां कांग्रेस  ने दमदार प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को उतारा है।

दरअसल आदिवासी क्षेत्र में कांतिलाल भूरिया का जबरदस्त प्रभाव है। यही नहीं भाजपा ने इस सीट पर निर्मला भूरिया को मैदान में उतारा है। दरअसल निर्मला भूरियार दिवंगत सांसद दिलीपसिंह भूरिया की पत्नी हैं। ऐसे में भाजपा को सहानुभूति का लाभ मिल सकता है। मगर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया एक सशक्त और आदिवासी नेता हैं ऐसे में उनकी जीत के दावे प्रबल माने जा रहे हैं।

रतलाम के डोसी गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। उनका मानना था कि गांव में मूलभूत सुविधाऐं तक प्रदान नहीं की जा रही हैं ऐसे में वे वोट किस कारण दें। ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा समझाईश दी जा रही है। रतलाम में अभी तक 20 प्रतिशत मतदान हो सका है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -