26 जनवरी 2023 से होगा बड़ा बदलाव, बच्चों को पढ़ाया जाएगा 'भारत का सच्चा इतिहास'

26 जनवरी 2023 से होगा बड़ा बदलाव, बच्चों को पढ़ाया जाएगा 'भारत का सच्चा इतिहास'
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत को ‘लोकतंत्र की जनन’ बताते हुए बीते मंगलवार को एक बयान दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि, 'लोकतंत्र देश के ‘DNA’ में गहराई से समाया हुआ है।' जी दरअसल केंद्रीय मंत्री ने यहां एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, 'भारत का गौरवशाली इतिहास और शिक्षा इसकी सबसे बड़ी संपत्ति रही है। हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारा दायित्व केवल देश के गौरव की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि विश्व को उसके मूल्यों से प्रेरित करना भी है। Indian History के सिलेबस में NEP 2020 के तहत बदलाव किया जाएगा।'

कंबोडिया: ग्रांड डायमंड होटल में लगी भीषण आग, 10 की मौत, 30 घायल

इसी के साथ धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, 'भारत वैश्विक नेता है और 500 करोड़ वैश्विक नागरिकों का केंद्र बिंदु भी है। हमारा देश लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र भारत के ‘DNS’ में गहराई से समाया हुआ है। देश भर के छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 26 जनवरी, 2023 से वसंत पंचमी के अवसर पर भारतीय इतिहास का सही संस्करण पढ़ाया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमें अनेकों अवसर प्रदान कर रही है।' आगे उन्होंने कहा- 'आज भारत में मातृभाषा को प्राथमिकता देने से लेकर पढ़ाई के लिए 200 टीवी चैनल, डिजिटल यूनिवर्सिटी जैसे प्रयास हो रहे हैं। इतिहासकारों को इनके लिए ज्ञानवर्धक, वैज्ञानिक सामग्री तैयार करना होगा। हमें 21वीं सदी में भारत की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता को एक नया वैश्विक परिप्रेक्ष्य देना चाहिए।'

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि, 'अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना द्वारा 75 पुरानी किताबों को नयी रचनाओं के साथ पुनः प्रकाशित किया जा रहा है। यह किताबें भारत के बौद्धिक जगत को स्पष्टता देंगी।' वहीं भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (आईसीएचआर) और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) से उन्होंने आग्रह किया कि इन किताबों को भारत की सभी भाषाओं में अनुवाद कर डिजिटल माध्यमों में उपलब्ध कराया जाए। आपको बता दें कि इस दौरान भारत द्वारा G-20 की अध्यक्षता संभालने के बारे में प्रधान ने कहा कि, 'हमें जी-20 को भारत का उत्सव बनाना होगा। कला, संस्कृति, सभ्यता की विरासत को तर्क, लेख, संगोष्ठी, संवाद के माध्यम से विश्व के सामने प्रस्तुत करना होगा। मैं सभी को इसमें अपनी रूचि के हिसाब से सहभागिता के लिए अपील करता हूं।'

'ऐसी लड़की से शादी करूँगा जिसमे...', राहुल गांधी ने आख़िरकार खुलकर बता दी अपनी पसंद

VIDEO: बर्फीले तूफान से जम गया नियाग्रा फॉल्‍स, रोंगटे खड़े करने वाला नजारा

'पतली कमरिया मोरी' गाने पर नाचे स्टूडेंट्स और प्रिंसिपल, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -