श्रीलंका से अयोध्या पहुंची अशोक वाटिका की शिलाएं, हुआ जोरदार स्वागत
श्रीलंका से अयोध्या पहुंची अशोक वाटिका की शिलाएं, हुआ जोरदार स्वागत
Share:

अयोध्‍या: मंदिर निर्माण के लिए अशोक वाटिका की शिला बीते गुरुवार को अयोध्या पहुंची। जी दरअसल श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंद मोरा गोडा के नेतृत्व में श्रीलंका के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते गुरुवार को प्रथम बेला में रामलला का दर्शन किया। वहीँ इस दौरान श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को अशोक वाटिका से लाई गई शिला भेंट की।

आप सभी को बता दें कि यह शिला युगों पुराने अयोध्या और श्रीलंका के संबंधों को दिखाती है। जी दरअसल अपहरण के बाद रावण ने माता सीता को श्रीलंका की इसी अशोक वाटिका में रखा था और यहाँ माता सीता की हनुमान जी से भेंट अशोक वाटिका में ही हुई थी। ऐसे में राम जन्मभूमि परिसर में श्री लंका के प्रतिनिधिमंडल का तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अलावा अयोध्या के साधु-संतों ने स्वागत किया।

आपको बता दें कि अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जो अशोक वाटिका की शिला के स्वागत का है. इस वीडियो में आप मुख्यमंत्री योगी से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक को देख सकते हैं. वहीँ इनके आलावा स्वागत करने वालों में मणिराम दास जी की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य उदासीन ऋषि आश्रम के महंत डा भरत दास अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरी शंकर दास आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण राम कचहरी मंदिर के महंत शशिकांत दास महंत हरसिद्धि शरण कृपालु राम भूषण दास राम कुमार दास महंत छविरामदास पार्षद एवं हनुमानगढ़ी के पुजारी रमेश दास आदि प्रमुख रहे।

वहीँ इन संतो ने अशोक वाटिका की शिला को हृदयस्पर्शी बताया और कहा इसका अयोध्या आना श्री राम और मां सीता के अनुरागी समूह के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और इसे पूरे सम्मान के साथ राम मंदिर में संरक्षित प्रतिष्ठित किया जाएगा। इस मौके पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं अयोध्या राज परिवार के मुखिया विमलेंद्र मोहन मिश्र तीर्थ क्षेत्र के एक अन्य सदस्य डॉ अनिल मिश्र एवं विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

12 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने वाली तीसरी पीढ़ी होने का गर्व: सीएम योगी

2030 तक अयोध्या सबसे बड़ा आध्यात्मिक पर्यटन स्थल होगा: जी किशन रेड्डी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -