तूफ़ान में फंसा विमान, लैंडिंग के दौरान घायल हुए 40 यात्री
तूफ़ान में फंसा विमान, लैंडिंग के दौरान घायल हुए 40 यात्री
Share:

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल): मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा स्पाइस जेट का विमान अचानक तूफान में फंस गया। मिली जानकारी के तहत विमान दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने ही वाला था कि उसका सामना तूफान से हो गया। इसके चलते विमान के केबिन से सामान गिरने लगे।

बताया जा रहा है इस हादसे में 40 यात्रियों को चोट आई है। हालाँकि गनीमत यह रही कि पाइलट ने एयरपोर्ट पर विमान की सेफ लैंडिंग कराई। वहीँ एयरपोर्ट पर सभी घायल यात्रियों का इलाज किया गया, विमान में 185 यात्री सवार थे। आप सभी को बता दें कि स्पाइस जेट द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि, 'बोइंग बी737 विमान सुरक्षित लैंडिंग में कामयाब रहा और घायलों को चिकित्सा सहायता दी गई। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पश्चिम बंगाल में खराब मौसम के कारण विमान में अफरातफरी होने पर पायलट ने सीट बेल्ट लगाने का साइन दिया था।'

इसी के साथ सूत्रों के मुताबिक, फूड ट्रॉली से टकराने से भी कुछ यात्री घायल हुए हैं। बताया जा रहा है स्पाइसजेट ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त किया और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की है। वहीँ इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि विमान अभी भी दुर्गापुर एयरपोर्ट पर है।

जैकलिन के खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस, सुकेश ने एक्ट्रेस पर उड़ाए थे 10 करोड़ रुपए

लगातार स्थिर रहने के बाद आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ

आज फिर राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -