हिमाचल में स्पीकर का बड़ा एक्शन, भाजपा के 14 विधायकों को किया सस्पेंड
हिमाचल में स्पीकर का बड़ा एक्शन, भाजपा के 14 विधायकों को किया सस्पेंड
Share:

शिमला: राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार हर्ष महाजन की जीत हुई, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की क्रॉस वोटिंग के कारण हार हुई है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पास बहुमत नहीं था, किन्तु कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इसके अतिरिक्त 3 निर्दलीय विधायकों ने भी कांग्रेस का साथ नहीं दिया, जिसके कारण कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी दोनों के उम्मीदवारों को बराबर-बराबर वोट मिले। 

वही यह पहली बार है जब राज्यसभा चुनाव में दो प्रत्याशियों में बराबर-बराबर वोट मिलने के कारण पर्ची से हार जीत का निर्णय लिया गया। हालांकि इस पर्ची के फैसले में भी कांग्रेस को किस्मत का साथ नहीं मिला तथा इसमें भारतीय जनता पार्टी जीत गई। वही जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विधायकों ने राज्यपाल से वोटिंग डिवीजन की मांग की है।

वही हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है। इस बीच स्पीकर ने बड़ा एक्शन लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के 14 विधायकों को सदन से सस्पेंड कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के इन विधायकों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी सम्मिलित हैं। हिमाचल प्रदेश में राजनितिक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार से इस्तीफा दे दिया है, वहीं दूसरी तरफ स्पीकर ने जयराम ठाकुर समेत भारतीय जनता पार्टी के पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। 

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद पुल से कूद गया युवक, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -