South Asian Games: 3 दिन में भारत ने हासिल किये 32 गोल्ड मेडल, शीर्ष स्थान पर पहुंची
South Asian Games: 3 दिन में भारत ने हासिल किये 32 गोल्ड मेडल, शीर्ष स्थान पर पहुंची
Share:

South Asian Games: ट्रैक और फील्ड खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों के तीसरे दिन भी बुधवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 पदक और जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया। भारत ने बुधवार को 15 स्वर्ण पदक जीते जिसमें से पांच एथलेटिक्स में थे। भारत ने अबतक 32 स्वर्ण, 26 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 71 पदक हासिल कर लिए हैं।

नेपाल 29 स्वर्ण, 15 रजत और 25 कांस्य सहित 69 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है। एथलेटिक्स में भारत ने 10 पदक (पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य) अपने नाम किए जबकि छह टेबल टेनिस और ताइक्वांडो, पांच ट्रायथलन और दो खो-खो में जीते। पहले दिन भारतीयों एथलेटिक्स स्पर्धा ने दबदबा बनाए रखा। अर्चना सुसींद्रन ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भारत की ही ए चंद्रलेखा तीसरे स्थान पर रहीं। सुरेश कुमार ने पुरुषों के 10000 मीटर वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं, लंबी कूद में लोकेश सत्यनाथन और स्वामीनाथन पहले दो स्थान पर रहे। पुरुषों के चक्का फेंक में कृपाल सिंह और गगनदीप सिंह ने पहले दो स्थान हासिल किए। महिलाओं के चक्का फेंक में नवजीत कौर ढिल्लों ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया जबकि सुर्वी विश्वास को रजत पदक मिला। लंबी कूद में सैंड्रा बाबू को कांस्य पदक मिला।

साल 2016 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष और महिला खो-खो टीमों ने क्रमश: बांग्लादेश और नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। भारत ने दोनों वर्ग में स्वर्ण जीते तो बांग्लादेश को पुरुष स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि नेपाल तीसरे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में नेपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि बांग्लादेश ने अपना अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया।

विवेक सुहाग ने अपनी पत्नी बबीता को दिया खूबसूरत तोहफा

देखिए धोनी का 'सिंगर' अवतार, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

ओलम्पिक के दावेदारों के लिए अब चोट छुपाना होगा मुश्किल, विशेषज्ञों का पैनल खिलाड़ियों की करेगा जांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -